फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loksabha Election 2024: No women wing in BSP in Ayodhya.

UP: अलग ही माया... महिला मुखिया होने के बाद भी दल में नहीं मातृछाया, बसपा की हैरान करने वाली व्यवस्था

Sat, 13 Apr 2024 06:47 PM IST
ishwar ashish दिव्यांश शुक्ल, अमर उजाला, अयोध्या
दिव्यांश शुक्ल, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sat, 13 Apr 2024 06:47 PM IST
सार

बसपा की प्रमुख नेता एक महिला हैं इसके बावजूद अयोध्या में पार्टी की महिला विंग तक नहीं है। अयोध्या सीट पर बसपा ने अभी तक किसी महिला को टिकट नहीं दिया है।

विज्ञापन
Loksabha Election 2024: No women wing in BSP in Ayodhya.
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजनीतिक पार्टी की मुखिया महिला और पार्टी में महिला विंग ही नहीं। यह व्यवस्था हैरान करती है। आधी आबादी को तब और निराशा हाथ लगती है, जब जिला स्तर की कमेटी में भी भागीदारी शून्य मिलती है। बात मायावती और उनकी पार्टी बसपा की हो रही है।

विज्ञापन


लंबे समय से मायावती ही अपने दल का प्रमुख चेहरा हैं। उनके रहते हुए भी पार्टी में कोई महिला नेता नहीं पनपी। वहीं, अन्य प्रमुख दलों पर नजर डालें तो सभी के पास महिला मोर्चा है। ऐसे में सवाल उठता है कि वर्ष 2012 तक प्रदेश की सत्ता पर काबिज रहने वाली पार्टी के हाशिये पर पहुंचने के पीछे कहीं आधी आबादी को नजरअंदाज करना भी तो नहीं शामिल है? लगातार गिरते प्रदर्शन के बावजूद हाथी की चाल में कोई परिवर्तन नजर नहीं आ रहा।
विज्ञापन


मौजूदा समय में आधी आबादी के अधिकारों को लेकर देश में बहस चल रही है, वहीं प्रमुख पार्टी में महिला विंग का न होना अखरता है। एक दौर था, जब इसी अयोध्या के बगल में अकबरपुर संसदीय क्षेत्र की सांसद बनकर मायावती लगातार तीन बार लोकसभा पहुंची थीं। लोगों में परिवर्तन की उम्मीद जगी थी। पहली बार प्रदेश में किसी दलित महिला का कद इतना बड़ा हुआ था, लेकिन वर्ष 2014 के बाद से हालात में तेजी से परिवर्तन हुआ। सामाजिक परिवर्तन की बात करने वाली बसपा अंदरूनी बदलाव नहीं कर पाई। इसका असर मतदान प्रतिशत के रूप में सामने भी आने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैजाबाद में अब तक नहीं मिला महिला को टिकट... 1989 के लोकसभा चुनाव में पहली बार बसपा  ने अपने उम्मीदवार उतारे थे। तब से  अब तक 45 साल बीत चुके हैं, लेकिन पार्टी की ओर से अयोध्या लोकसभा सीट पर आज तक महिला उम्मीदवार नहीं उतारी गई।  अयोध्या में बसपा की नगर कमेटी में एकमात्र महिला सदस्य नगर सचिव मीरा देवी रावत हैं।


पार्टी के साथ सभी वर्ग
बसपा जिलाध्यक्ष के के पासी का कहना है कि महिला कार्यकर्ताओं के लिए अलग से कोई विंग नहीं है। मुख्य कमेटी में ही उन्हें शामिल किया जाता है। बसपा की नीतियों और काम करने के तरीकों की वजह से पार्टी के साथ सभी वर्ग हैं। मायावती के शासनकाल में महिलाओं को जितनी सुरक्षा थी और सम्मान था, वो किसी अन्य के शासन में देखने को नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed