फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loksabha Election 2024: More than 12 lakh youth are eager to become voter.

Loksabha Election 2024: युवाओं में उत्साह, 12.32 लाख ने मतदाता बनने के लिए किया अग्रिम आवेदन

Sun, 03 Mar 2024 10:58 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 03 Mar 2024 10:58 PM IST
सार

यूपी के 12.32 लाख युवाओं ने वोटर बनने के लिए आवेदन किया है। मतदाताओं में लिंगानुपात भी बढ़ा है।

विज्ञापन
Loksabha Election 2024: More than 12 lakh youth are eager to become voter.
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश में 12.32 लाख युवाओं ने मतदाता बनने के लिए अग्रिम आवेदन किया है। भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव-2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए युवाओं पर खास ध्यान दिया है। महाविद्यालयों में जाकर मतदाता बनाने का प्रयोग बेहद सफल साबित माना जा रहा है।

विज्ञापन


आयोग ने अधिक से अधिक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए 403 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी महाविद्यालयों में नियुक्त किए थे। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में 18-19 वर्ष की आयु के 15.57 लाख मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं। वहीं 20-29 वर्ष की आयु के 29.73 लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए हैं।
विज्ञापन


आयोग ने एक अप्रैल, एक जुलाई और एक अक्तूबर 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए अग्रिम आवेदन का मौका दिया था। सीईओ दफ्तर के सूत्रों के मुताबिक 12.32 लाख युवाओं ने मतदाता बनने के लिए अग्रिम आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ रहा है मतदाताओं का लिंगानुपात
प्रदेश में मतदाताओं में लिंगानुपात में लगातार वृद्धि अच्छा संकेत हैं। 2014 में मतदाताओं का लिंगानुपात 824 था (एक हजार पुरुष मतदाताओं के सापेक्ष 824 महिला मतदाता।) 2019 में यह बढ़कर 848 हुआ और 2024 में यह 878 पहुंच गया है। प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्र में लिंगानुपात 900 से भी अधिक है। प्रदेश में गत दिनों मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में 21.24 लाख नई महिला मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए हैं। 18-19 वर्ष की 7.26 लाख युवतियां भी मतदाता हैं।


प्रत्येक बूथ पर 944 मतदाता
प्रदेश में 1,62,012 मतदान केंद्र हैं। इनमें से 38,959 शहरी और 1,23,053 मतदान केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। औसतन प्रत्येक बूथ पर 944 मतदाता हैं। 82 हजार बूथों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था है। 1970 मतदान केंद्र ही आदर्श हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा की ओर से भारत निर्वाचन आयोग के सामने दिए गए प्रस्तुतीकरण में सभी मतदान केंद्रों को सुगम, सहज और सुरक्षित बनाने का भरोसा दिलाया गया है। मतदान केंद्र पर शौचालय, पीने के पानी, मतदान अभिकर्ता, दिव्यांगों के लिए रैंप, पर्याप्त रोशनी, हेल्प डेस्क, संकेतक आदि के साथ सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed