{"_id":"64b77a2a0d74abae1e0a1549","slug":"loksabha-election-2024-mayawati-speaks-on-opposition-meeting-in-bangalore-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mayawati: मायावती ने विपक्षी गठबंधन इंडिया से बनाई दूरी, लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mayawati: मायावती ने विपक्षी गठबंधन इंडिया से बनाई दूरी, लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का किया एलान
Wed, 19 Jul 2023 12:24 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:24 PM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया से दूरी बनाई है। उन्होंने लोकसभा चुनाव और इसके पहले तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में अकेले चुनावी मैदान में उतरने का एलान किया।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने एलान किया है कि बीएसपी लोकसभा चुनाव और इसके पहले तीन राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ेगी। हालांकि, हरियाणा और पंजाब में क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन कर चुनावी मैदान में उतरेगी।
विज्ञापन
मायावती ने बुधवार को मीडिया को संबोधित किया और कहा कि विपक्षी दल सत्ता पाने के लिए गठबंधन कर रहे हैं। कांग्रेस पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने जैसी जातिवादी और पुंजीवादी ताकतों के साथ गठबंधन कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सत्ता से बाहर होने पर ही कांग्रेस को दलितों, पिछड़ों और गरीबों की याद आती है। जब सत्ता में होते हैं तो न तो भाजपा व न ही कांग्रेस को किसी की परवाह रहती है। भाजपा ने 2014 में हर गरीब के खाते में 15-15 लाख रुपये डालने का वादा किया था जो कि पूरा नहीं किया।
विज्ञापन
मायावती ने बताया कि आगामी चुनाव में बसपा अपने सहयोगी गठबंधन को मजबूत करेगी। उन्होंने विपक्षी गठबंधन को एक मजबूर गठबंधन बताया है।