{"_id":"660692060c2e88167b097d9a","slug":"loksabha-election-2024-many-sp-bsp-and-congress-leaders-join-bjp-in-lucknow-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP BJP: सपा, बसपा व कांग्रेस के कई नेता भाजपा में हुए शामिल, डिप्टी सीएम बोले- हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP BJP: सपा, बसपा व कांग्रेस के कई नेता भाजपा में हुए शामिल, डिप्टी सीएम बोले- हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने हैं
Fri, 29 Mar 2024 03:38 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 29 Mar 2024 03:38 PM IST
सार
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि राजग के 400 सीटें जीतने के लिए यूपी की सभी 80 सीटों पर जीतना जरूरी है। उन्होंने हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन
भाजपा में शामिल होने आए नेताओं का डिप्टी सीएम ने किया स्वागत।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में शुक्रवार को सपा, बसपा व कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ले ली। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा परिवार में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत है। उन्होंने कहा कि लोकसभा का चुनाव घोषित हो चुका है और हमें जुटकर पिछले चुनाव की अपेक्षा प्रत्येक बूथ पर 370 वोट बढ़ाने है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में 400 सीटें जीतने का लक्ष्य भाजपा व सहयोगी दलों के लिए लिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस संकल्प की पूर्ति तभी हो सकेगी जब प्रदेश की सभी 80 सीटें भाजपा की झोली में आएं। आप सभी को अपने क्षेत्रों में भाजपा को मजबूत करने के लिए जुट जाना है और प्रदेश की सभी 80 सीटों पर भाजपा की बड़ी विजय में सहभागी बनना है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में जनता का गठबंधन मोदी और भाजपा के साथ हो चुका है। केन्द्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी और मोदी के नेतृत्व में राजग गठबंधन को 400 से अधिक सीटें मिलेंगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मेनका गांधी को इसौली में करनी होगी मशक्कत, 2019 में बसपा प्रत्याशी ने ले ली थी बढ़त, मुश्किल से मिली जीत
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - कांग्रेस के मौन के बीच स्मृति इरानी के लिए चुनौतियां भी कम नहीं, जानें - क्या हैं उनकी मजबूती व कमजोरियां
सदस्यता ग्रहण करने वालों में सपा महिला सभा की पांच बार प्रदेश अध्यक्ष रहीं गीता सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कमलपाल कौर (लखीमपुर), पंजाबी अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष हरपाल सिंह जग्गी (लखीमपुर), पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पुनीतपाल मोंटी अहलूवालिया (लखीमपुर), सपा के पूर्व प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ हरपाल सिंह राना (लखीमपुर), समाजसेवी राजिंदर सिंह नीटा (कानपुर), जिला पंचायत सदस्य पूजा सिंह (फतेहपुर), कांग्रेस के प्रदेश सचिव व डुमरियागंज विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी सच्चिदानंद पाण्डेय (सिद्धार्थनगर), सपा प्रवक्ता जेबा याशमीन (लखनऊ), वरिष्ठ सर्जन डॉ. कौशल वर्मा (लखीमपुर), पूर्व चेयरमैन कल्पना बाजपेयी (लखीमपुर) ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद व प्रदेश उपाध्यक्ष कान्ता कर्दम, अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा उपस्थित रहीं।