फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loksabha Election 2024: Manoj pandey joins BJP in Raebareli.

Raebareli: गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए मनोज पांडेय, कई ब्लॉक प्रमुख भी हुए भाजपाई

Fri, 17 May 2024 03:52 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Fri, 17 May 2024 03:52 PM IST
सार

गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को रायबरेली में एक चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचे। जहां सपा विधायक मनोज पांडेय भाजपा में शामिल हो गए।

विज्ञापन
Loksabha Election 2024: Manoj pandey joins BJP in Raebareli.
रायबरेली में गृहमंत्री अमित शाह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के लोग कह रहे हैं कि हम सत्ता में आएंगे तो राम मंदिर की पुनः प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। यह लोग पुनः प्राण प्रतिष्ठा के नाम पर राम मंदिर में ताला लगवा देंगे। इंडिया गठबंधन कांग्रेस पार्टी का पारिवारिक गठबंधन है। इसमें शामिल लालू अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। ममता बनर्जी अपने भतीजे को मुख्यमंत्री बनना चाहती है। सोनिया गांधी अपने बेटे को प्रधानमंत्री बनना चाहती है।

विज्ञापन


गृहमंत्री अमित शाह जगतपुर ब्लॉक के दौलतपुर में भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी और दिनेश प्रताप सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस रैली में ही सपा से विधायक रहे मनोज पांडेय भाजपा में शामिल हो गए। इस मौके पर उनके साथ कई ब्लॉक प्रमुख भी भाजपाई हो गए। अमित शाह ने कहा कि  शाह ने कहा कि यह लोग कहते हैं कि रायबरेली सीट उनकी पारिवारिक सीट है। कोई पारिवारिक सीट नहीं है। यह सीट रायबरेली और अमेठी के लोगों की है। वह जिसे चाहेंगे, उसको चुनेंगे, उसे संसद में भेजेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी की जनता से अपील- रामद्रोहियों, राष्ट्रविरोधियों की जमानत जब्त करा दो
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अमेठी में राहुल-अखिलेश: बोले- जनता की प्रगति की नींव है संविधान, इसे बदलने की कोशिश कर रही भाजपा


इस बार अमेठी से स्मृति जुबिन ईरानी और रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह दोनों चुनाव जीतकर संसद पहुंचेंगे, यह मेरा दावा है। कांग्रेस वाले व कांग्रेस के नेता मणि शंकर अय्यर, फारूक अब्दुल्ला, पाक अधिकृत कश्मीर को पाकिस्तान का बताते हैं। मैं उनको बताना चाहता हूं कि पाक अधिकृत कश्मीर भारत का था भारत का रहेगा उसे भारत से कोई नहीं छीन पाएगा। जल्द ही उसे भारत में मिलाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 370 को समाप्त किया। कांग्रेस उसे वापस लाना चाहती है लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि 140 करोड़ की जनता का नेतृत्व कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के 56 इंच के सीने के सामने किसी की हिम्मत नहीं है कि वह आंख उठाकर देखें।



उन्होंने कहा कि मैं राहुल बाबा को बताना चाहता हूं कि पाक अधिकृत कश्मीर वापस लेंगे। भाई नरेंद्र मोदी जी लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे, लेकिन उन पर कोई भी आरोप नहीं लगा। कांग्रेस ने देश को लूटने का काम किया है। राहुल बाबा कान खोलकर सुन लो भ्रष्टाचार करने वाले नेता जेल जाएंगे। मोदी सरकार उन्हें किसी भी कीमत पर नहीं बख्शेगी।

उत्तर प्रदेश में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकास हुआ। कल कारखाने लगे। उद्योग लगे। लोगों को रोजगार मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी विकास कर रहे हैं तो नीचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी गुडों का सफाया कर रहे हैं। परिवारवाद की बात कहते हैं 70 सालों में अमेठी में कलेक्ट्रेट ऑफिस नहीं बना। स्मृति ईरानी जी जब वहां से सांसद बनी। योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने वहां पर कलेक्टर ऑफिस बनवाया। मैंने खुद उसका भूमि पूजन किया था। गांधी परिवार यहां लोगों को अपना मानते हैं। एनटीपीसी में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई लेकिन सोनिया गांधी उनको देखने तक नहीं गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed