फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loksabha Election 2024: Digvikay Singh press conference in Lucknow.

Loksabha Election 2024: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह बोले- यह चुनाव संविधान बचाने का चुनाव है

Sat, 18 May 2024 05:33 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 18 May 2024 05:33 PM IST
सार

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने लखनऊ में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा संविधान बदलने की नीयत से 400 सीटें जीतना चाहती है। यह चुनाव संविधान बचाने का चुनाव है।

विज्ञापन
Loksabha Election 2024: Digvikay Singh press conference in Lucknow.
मीडिया को संबोधित करते कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि 2024 का चुनाव पहले के चुनावों से अलग है। पूर्व के चुनावों में संविधान बदलने की आशंका नही थी। इस चुनाव में भाजपा की संविधान बदलने की नीयत के खिलाफ मतदान हो रहा है।

विज्ञापन


प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा के कई नेताओं ने संविधान बदलने की मंशा जताई है। आरएसएस प्रमुख ने कई बार आरक्षण पर सवाल उठाये हैं इसलिए यह चुनाव संविधान बचाने का है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपाई हुए मनोज पांडेय... विधायकी पर चुप्पी; सपा ने किया ये काम तो जा सकती है विधानसभा सदस्यता
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बाबरी और संविधान पर अटके पक्ष-विपक्ष... तुकबंदी के सहारे अपने वादे-नारे जन-जन के दिमाग में बैठाने की कोशिश


मोदी सरकार ने पहला हक किसानों-मजदूरों का छीना है। कांग्रेस ने शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि के क्षेत्र में कई बड़े कार्य किए हैं। नरेंद्र मोदी किसान सम्मान निधि के नाम पर 6 हजार तो देते हैं लेकिन मोदी ने खाद और डीजल का भाव बढ़ा दिया।

कांग्रेस न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का कानून बनाने के साथ कर्जमाफी और कृषि यंत्रों पर जीएसटी माफ करेगी। पहले चार-पांच बोरी अनाज में एक तोला सोना मिल जाता था लेकिन आज 20-25 बोरी अनाज बेचने पर भी एक तोला सोना नही मिलेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि नोटबंदी में सर्वाधिक नुकसान छोटे व्यापारियों को हुआ। किसानों के बजाय बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया गया। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो  जुलाई से महिलाओ के खाते में जमा साढ़े आठ हजार रुपये जमा होंगे।

कांग्रेस सरकार बनते ही युवाओं को अप्रेंटिस के लिए एक लाख रुपये दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र का विस्तृत जिक्र किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed