{"_id":"6638a3c305d781ea510655a9","slug":"loksabha-election-2024-deputy-cm-brajesh-pathak-says-rahul-gandhi-will-lost-election-in-raebareli-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Loksabha Election: उप मुख्यमंत्री ने गांधी परिवार पर बोला हमला, कहा- रायबरेली में उनकी जमानत जब्त हो जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Loksabha Election: उप मुख्यमंत्री ने गांधी परिवार पर बोला हमला, कहा- रायबरेली में उनकी जमानत जब्त हो जाएगी
Mon, 06 May 2024 03:02 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 06 May 2024 03:02 PM IST
सार
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को अमेठी में जनसभा को संबोधित कर गांधी परिवार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अमेठी व रायबरेली में भाजपा बड़ी जीत दर्ज करेगी।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन इरानी के समर्थन में अमेठी के गोसाईगंज बाजार में चुनावी सभा की। अमेठी व रायबरेली को लेकर प्रियंका गांधी के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उनका कोई मतलब नहीं है। आपस में तय ही नहीं कर पा रहे हैं कि कौन लड़ेगा, पूरी पंचायत हो गई। जब नामांकन का अंतिम दिन आया तब वो जल्दी-जल्दी नामांकन कर पाए हैं। उनमें एकदम कोई गंभीरता नहीं है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कोई राजपाट तो है नहीं कि पिता छोड़ेंगे पुत्र राजा बन जाएंगे। यह लोकतंत्र है। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के संविधान ने तय किया है कि जिसको लोग आशीर्वाद देंगे, वहीं उनका नेतृत्व करेगा और देश में कानून बनाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जबकि ये लोग अमेठी व रायबरेली को अपनी जागीर समझते थे, अमेठी ने उन्हें नकार दिया है। दावा किया कि रायबरेली में इस बार प्रचंड बहुमत से भाजपा जीतेगी और कांग्रेस की जमानत जब्त होगी।