फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loksabha Election 2024: Deputy CM Brajesh Pathak addressed a jansabha in balrampur.

Loksabha Election 2024: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- कांग्रेस भ्रष्टाचार और सपा गुंडों को जन्म देती है

Wed, 15 May 2024 05:57 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Published by: ishwar ashish Updated Wed, 15 May 2024 05:57 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बलरामपुर जिले के पिपरा चौराहे पर श्रावस्ती संसदीय व गैसड़ी विधानसभा सीट के लिए जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस व सपा दोनों पर निशाना साधा।

विज्ञापन
Loksabha Election 2024: Deputy CM Brajesh Pathak addressed a jansabha in balrampur.
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बलरामपुर जिले की गैसड़ी विधानसभा के पिपरा चौराहे पर श्रावस्ती संसदीय सीट के प्रत्याशी साकेत मिश्र व गैसड़ी विधासभा के प्रत्याशी शैलेश कुमार सिंह उर्फ शैलू के पक्ष में आयोजित जनसभा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस की जब- जब सरकार बनी, देश में भ्रष्टाचार बढ़ा। सपा पर प्रदेश में गुंडों और माफियाओं को पैदा करने का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा ने ही सुशासन देने का काम किया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा सरकार में बहन बेटियों की आबरू खतरे में थी। प्रदेश में आए दिन दंगे होते थे। आज भाजपा शासन काल में माफिया या तो प्रदेश छोड़ रहे हैं या फिर गले में तख्तियां लटकाकर थाने में सरेंडर कर रहे हैं। कहा कि भाजपा के पास सर्वाधिक लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी हैं जिनका मुकाबला भ्रष्टाचारियों से है। कांग्रेस की सरकार में मंत्री रहे कई लोग सलाखों के पीछे हैं। कांग्रेस ने घोटाले पर घोटाला कर देश को लूटने का काम किया था। मोदी सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर किया है। हर गरीब को पक्का मकान दिया गया है। घर-घर शौचालय बनवाए गए हैं। सरकारी स्कूलों में कांवेंट की तरह सुविधाएं मिल रही हैं। जल जीवन मिशन के तहत घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीतापुर का सामूहिक हत्याकांड: मृतका प्रियंका के भाई ने दिया बयान- सिर्फ अजीत ही हत्याकांड में शामिल नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रायबरेली में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे: बोले- भाजपा को वोट देने का मतलब दलित, ओबीसी और गरीब सवर्णों के खिलाफ वोट देना


डिप्टी सीएम ने कहा कि पहले प्रदेश के जिलों की बिजली सैफई चली जाती थी। आज लोगों को भरपूर बिजली मिल रही है। सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने वन डिस्ट्रिक वन माफिया दिया था। भाजपा ने वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट देने का काम किया है। सपा सरकार में पैसे देकर नौकरी और तैनाती मिलती थी। नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होता था। आज उत्तर प्रदेश देश का नम्बर वन प्रदेश बन चुका है।

उन्होंने यह भी कहा कि गठबंधन पिछली बार की तरह इस बार भी फेल होगा। इंडी गठबंधन के लोग एक दूसरे पर हार का ठीकरा फोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। इसके अलावा डिप्टी सीएम ने केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का बखान किया। उन्होंने श्रावस्ती से भाजपा प्रत्याशी साकेत मिश्र व गैसड़ी विधानसभा उप चुनाव के प्रत्याशी शैलेश कुमार सिंह शैलू को जिताने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने किया।

इस मौके पर लोकसभा संयोजक शंकर दयाल पांडेय, जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी, इकौना विधायक राम फेरन पांडेय, सदर विधायक पल्टूराम, जिला पंचायत अध्यक्षा आरती तिवारी, श्याम मनोहर तिवारी, शेरावली शुक्ला, रवि मिश्रा, डा. अजय सिंह पिंकू, राकेश सिंह, विनय प्रकाश त्रिपाठी, प्रिंस वर्मा, रवि वर्मा और अवधेश तिवारी आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed