फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loksabha Election 2024: CM Yogi Adityanath addressed a rally in Balrampur

Balrampur: मुख्यमंत्री योगी की जनता से अपील- रामद्रोहियों, राष्ट्रविरोधियों की जमानत जब्त करा दो

Fri, 17 May 2024 03:10 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, रेहरा बाजार (बलरामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेहरा बाजार (बलरामपुर) Published by: ishwar ashish Updated Fri, 17 May 2024 03:10 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ न बलरामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव रामद्रोहियों और रामभक्तों का है। उन्होंने सपा व कांग्रेस पर कड़ा प्रहार किया।

विज्ञापन
Loksabha Election 2024: CM Yogi Adityanath addressed a rally in Balrampur
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने गोंडा संसदीय क्षेत्र के उतरौला विधान सभा के इटवा गांव में जनसभा कर सपा व कांग्रेस पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने लोगों से कहा कि राम द्रोहियों, राष्ट्र विरोधियों और हमारे मंदिरों पर हमला करने वाले आतंकियों के मुकदमे वापस लेने वालों, राम भक्तों पर गोली चलाने वालों की जमानत जब्त करा दो।

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अयोध्या में 500 वर्षों का इंतजार समाप्त हुआ। रामलला विराजमान हुए, रामलला का मंदिर बनना चाहिए, इसकी रणनीति बलरामपुर जनपद में ही बनी थी। इसलिए आपका रामलला पर सबसे ज्यादा अधिकार है। क्या सपा यह काम कर पाती? यह काम हो पाया है मोदी जी के नेतृत्व के कारण। जनता जनार्दन के दम से ही असंभव काम भी संभव हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राहुल गांधी: अमेठी से मेरा 42 सालों का रिश्ता, मैं कहीं नहीं गया, मैं जितना रायबरेली का उतना अमेठी का भी

ये भी पढ़ें - बाराबंकी में बोले पीएम मोदी: सपा-कांग्रेस वाले सरकार में आए तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलवा देंगे


उन्होंने कहा कि चार चरणों में 285 लोकसभा सीटों पर अब तक चुनाव हुए हैं और मुझे नौ राज्यों में जाने का अवसर मिला है। चारों ओर एक ही नारा है फिर एक बार मोदी सरकार... अबकी बार 400 पार। 400 पार की बात करते हैं तो लोग कहते हैं कि कैसे होगा, जनता कहती है कि जो राम को लाएं हैं, हम उनको लाएंगे। समाजवादी पार्टी व कांग्रेस के लोग राम द्रोही हैं, राम के विरोधी तो हैं ही राष्ट्र विरोधी हैं, समाज को जाति के नाम पर लड़ाने वाले हैं, यह चुनाव रामद्रोही व रामभक्तों के बीच हैं। 

उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के लोग बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर साहब का अपमान करने वाले हैं, आरक्षण में सेंध लगाना चाहते हैं। तुष्टीकरण की नीति पर चल करके भारत के अंदर इनके द्वारा जो खेल खेला जा रहा है। वह भारत को अस्थिरता व अराजकता की ओर धकेल देगा। यह वही लोग हैं, जिन्होंने भारत के सामने, नौजवानों व नागरिकों के सामने पहचान का संकट खड़ा किया था। कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार के कारनामे रोज आते थे। सुबह उठते ही पहला समाचार भ्रष्टाचार का देखने को मिलता था, सायंकाल होते- होते आतंकी वारदात की खबर आती थी।

उन्होंने कहा कि गोंडा जिले में खाद्यान्न घोटाला समाजवादी पार्टी की सरकार में हुआ था। इन लोगों ने गरीबों के राशन पर डकैती डाली, नौजवानों की नौकरी पर डकैती डाली। इनके बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में पड़ी थी, देश के अंदर अराजकता का वातावरण पैदा हुआ था। यह लोग भारत के विकास को बाधित करने वाले हैं। गरीबों का राशन हड़पने वाले अब आटा-डाटा देने की बात करते हैं। इनका विश्वास मत करना। दूसरी तरफ मोदी के नेतृत्व में रामभक्तों की टीम खड़ी है। रामभक्तों के लिए देश सर्वोपरि है। जनता जर्नादन की सेवा महत्वपूर्ण है। रामभक्तों के लिए आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाना ही महत्वपूर्ण है इसलिए रामभक्तों में एक झटके ने देश के अंदर आतंकवाद, नक्सलवाद की समस्या का समाधान किया। दुनिया के अंदर भारत का सम्मान भी बढ़ाया है। 

पाकिस्तान सफाई देता है कि मेरा हाथ नहीं
सीएम योगी ने कहा कि अब आप देख सकते हैं पहले कांग्रेस के समय में आतंकी विस्फोट होते थे। जब सांसद कहते थे कि आंतकियों पर कार्रवाई करो तो कांग्रेस कहती थी कि आतंकी सीमा के उस पार के हैं। अब दस वर्ष में कहीं आतंकी घटना नहीं हुई, अब कहीं पटाखा भी फट जाता है तो पाकिस्तान पहले सफाई देता है कि मेरा हाथ नहीं है। उसे मालूम है यह नया भारत है, छेड़ता नहीं है यदि कोई छेड़ता है तो छोड़ता नहीं है। यह नया भारत है यहां हाइवे है रेल है और एयरपोर्ट भी है। श्रावस्ती में एयरपोर्ट शुरू हो गया है। बलरामपुर में विश्वविद्यालय भी बन रहा है। हर जिले में मेडिकल कॉलेज हो गया है। सपा सरकार में सड़कों का क्या हाल था, पहले मैं देवीपाटन जाता था तो गोंडा से तीन घंटे लगता था, अब 45 मिनट में पहुंच रहे हैं। गरीब कल्याणकारी योजनाओं की लंबी सूची है। कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह के साथ ही विधायक राम प्रताप वर्मा, प्रभात वर्मा, रमापति शास्त्री, प्रतीक भूषण सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed