{"_id":"660aa0d28ba36f8a9b0ff852","slug":"loksabha-election-2024-candidate-not-decided-on-kaiserganj-seat-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैसरगंज : दिग्गजों के गढ़ में चेहरे का इंतजार, बृजभूषण का टिकट तय नहीं, तीन बार दर्ज कर चुके हैं जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैसरगंज : दिग्गजों के गढ़ में चेहरे का इंतजार, बृजभूषण का टिकट तय नहीं, तीन बार दर्ज कर चुके हैं जीत
Mon, 01 Apr 2024 05:26 PM IST
ishwar ashish
अमित पांडेय, अमर उजाला, बहराइच
अमित पांडेय, अमर उजाला, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 01 Apr 2024 05:26 PM IST
सार
देवीपाटन मंडल की चार में से तीन सीटों पर भाजपा ने प्रत्याशी घोषित कर दिया है। अभी कैसरगंज से टिकट तय नहीं है। यहां से बृज भूषण शरण सिंह भाजपा से सांसद हैं।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लगातार दिग्गजों के कब्जे में रहने वाली कैसरगंज सीट पर इस बार क्या चुनावी गणित रहेगा, यह सवाल इस समय हर किसी के मन में चल रहा है। यहां से राजनीतिक दलों के प्रत्याशी के नाम सामने आने के बाद ही यह तय हो सकेगा कि इस बार ऊंट किस करवट बैठने वाला है।
विज्ञापन
जिले में लोकसभा की दो सीटे हैं। इनमें बहराइच सुरक्षित है। यहां से भाजपा के अक्षयवर लाल गोंड सांसद हैं। इस सीट के दायरे में पांच विधानसभा महसी, सदर, बलहा, मटेरा व नानपारा आती है। इसी तरह दूसरी सामान्य सीट कैसरगंज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान सांसद बृजभूषण शरण सिंह हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी में ‘इंडिया’ मतलब सपा-कांग्रेस... गठबंधन से छिटक रहे हैं एक के बाद एक दल, बढ़ा सकते हैं मुश्किलें
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - श्रावस्ती लोकसभा सीट : साइकिल व हाथी के चाल का इंतजार, भाजपा ने शुरु की मोर्चेबंदी
इस सीट से उन्होंने वर्ष 2009, 2014 और 2019 में जीत दर्ज की है। यह लोकसभा क्षेत्र गोंडा और बहराइच दो जिले की पांच विधानसभाओं से मिलकर बना है, जिसमें गोंडा जिले की तीन तरबगंज, कटराबाजार, करनैलगंज और बहराइच की दो पयागपुर और कैसरगंज विधानसभाएं शामिल हैं।
देवीपाटन मंडल की चार लोकसभा सीटों में श्रावस्ती, गोंडा और बहराइच का टिकट भाजपा ने जारी किया है, जबकि कैसरगंज पर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है। इसके इतर विपक्षी गठबंधन व बसपा के समीकरण का भी इंतजार है लेकिन सभी की नजर कैसरगंज पर ही टिकी हुई है। भाजपा की रणनीति पर सपा व बसपा भी मौन साधे हैं।
बहराइच व कैसरगंज पर रहा दिग्गजों का कब्जा
जिले में बहराइच व कैसरगंज दोनों लोकसभा सीटों पर दिगगजों का कब्जा रहा है। यहां से रफी अहमद किदवई, मौजूदा समय केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, केके नायर, शंकुतला नायर, बेनी प्रसाद वर्मा, रूद्रसेन चौधरी, बृजभूषण शरण सिंह, राणा वीर जैसे राजनीतिक दिग्गज सांसद रहे हैं। अब इस बार कैसरगंज पर किसकी रहनुमाई होगी इसको जानने के लिए हर किसी को बेसब्री से इंतजार है।