फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loksabha Election 2024: BSP meeting on 23 Ausust in Lucknow.

Lucknow : मायावती आज लोकसभा चुनाव की तैयारियों की करेंगी समीक्षा, पार्टी पदाधिकारियों की बुलाई अहम बैठक

Wed, 23 Aug 2023 12:02 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 23 Aug 2023 12:02 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव की तैयारियों की जमीनी हकीकत का पता लगाने के लिए बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बुधवार को अहम बैठक बुलाई है।

विज्ञापन
Loksabha Election 2024: BSP meeting on 23 Ausust in Lucknow.
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव की तैयारियों की जमीनी हकीकत का पता लगाने के लिए बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बुधवार को अहम बैठक बुलाई है। माल एवेन्यू स्थित पार्टी के राज्य कार्यालय में यह बैठक होगी। इसमें पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों और अन्य जिम्मेदार लोगों को बुलाया गया है।

विज्ञापन


आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बसपा सुप्रीमो द्वारा बीते दिनों कुछ अहम दिशा-निर्देश दिए गए थे। बैठक में इन दिशानिर्देशों पर अमल की समीक्षा करेंगी। साथ ही, बदलते राजनीतिक हालात के मद्देनजर बसपा सुप्रीमो द्वारा कुछ दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे। इसके अलावा संगठन विस्तार, बूथ गठन, सेक्टर गठन और कैडर कैंप की तैयारियों पर भी चर्चा होगी। बैठक में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल, विधायक उमाशंकर सिंह, एमएलसी भीमराव अंबेडकर, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और जिला अध्यक्ष हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed