फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loksabha Election 2024: BSP field OBC candidate on Raebareli seat.

रायबरेली: बसपा ने फिर पिछड़ा कार्ड खेला, ठाकुर बने हाथी के महावत, आखिर क्यों दलित पर नहीं लगाया दांव

Fri, 26 Apr 2024 04:22 PM IST
ishwar ashish मनोज ओझा, अमर उजाला, रायबरेली
मनोज ओझा, अमर उजाला, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Fri, 26 Apr 2024 04:22 PM IST
सार

बसपा ने रायबरेली लोकसभा सीट पर पिछड़ा कार्ड खेला है। पार्टी ने 2014 के चुनाव को छोड़कर 1996 से अब तक पिछड़ी जाति को प्रत्याशी बनाया है। गैर पिछड़ी जाति के प्रवेश सिंह को सबसे कम 7.71 प्रतिशत ही वोट मिल पाए थे।

विज्ञापन
Loksabha Election 2024: BSP field OBC candidate on Raebareli seat.
रायबरेली प्रत्याशी ठाकुर प्रसाद यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बसपा ने बुधवार को रायबरेली संसदीय सीट के लिए अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। 34 प्रतिशत अनुसूचित जाति के वोटर वाली रायबरेली सीट पर बसपा ने फिर पिछड़े वर्ग का दांव खेला है। सरेनी विधानसभा सीट से दो बार भाग्य आजमा चुके ठाकुर प्रसाद यादव अबकी लोकसभा चुनाव बसपा के हाथी के महावत बनाए गए हैं।

विज्ञापन


2014 के चुनाव को छोड़ दिया जाए तो 1996 से अब तक जब तक बसपा मैदान में उतरी पिछड़ी जाति को ही प्रत्याशी बनाया। बसपा का प्रदर्शन भी अच्छा रहा, लेकिन 2014 में गैर पिछड़ी जाति के प्रवेश सिंह को प्रत्याशी बनाया। इस चुनाव में बसपा को सबसे कम 7.71 प्रतिशत वोट मिले। इस बार भी बसपा ने पिछड़ी जाति का प्रत्याशी उतारकर बड़ा गेम खेलने का प्रयास किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  यादवलैंड फतह करने के लिए पहली बार मुखर हुई भाजपा, मुलायम के नहीं रहने पर खत्म हुआ सियासी लिहाज
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अमेठी का वायनाड कनेक्शन... शुभ मुहूर्त में आएंगे राहुल गांधी, प्रत्याशी पर अभी तक सस्पेंस; बसपा भी है चुप


रायबरेली में हर बार टॉप-3 में रही बसपा
लोकसभा चुनाव 1996 में पहली बार बसपा ने बाबूलाल लोधी को टिकट दिया। पार्टी प्रत्याशी को 119422 (24.80 फीसदी) मत मिले। 1998 में रमेश कुमार मौर्य पर दांव लगाया। 130342 मत (19.86 फीसदी) पाकर प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे। 1999 के चुनाव में बसपा के आनंद प्रकाश लोधी 137775 (20.13 फीसदी) मत पाकर इस बार भी तीसरे स्थान पर रहे। वर्ष 2004 में बसपा से राजेश यादव को मैदान उतारा। राजेश को 57543 (8.43 फीसदी) मत मिले थे। पांचवी बार भी 2009 में बसपा ने पिछड़े वर्ग पर दांव लगाया। बसपा प्रत्याशी आरएस कुशवाहा 109355 (16.40 फीसदी) मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। 2014 में बसपा से प्रवेश सिंह को उतारा, लेकिन वह 63633 (7.71 फीसदी) मत पर ही सिमटकर रह गए।

2017 में दूसरे व 2022 में तीसरे स्थान पर रहे ठाकुर
सरेनी विधानसभा क्षेत्र के बसपा से ठाकुर प्रसाद यादव दो बार भाग्य आजमा चुके हैं। 2017 के चुनाव में 52866 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे, जबकि 2022 के चुनाव में 38155 वोटर पाकर वे तीसरे स्थान पर खिसक गए। वे लखनऊ के मानसरोवर सेक्टर बी के रहने वाले है। उन्होंने अपना आशियाना सरेनी विधानसभा क्षेत्र के बहाई लालगंज में भी बनवा लिया है। वे 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत का स्वाद चखने में कामयाब नहीं रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed