फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loksabha Election 2024: Ashutosh Verma files nomination on Lucknow seat.

Loksabha Election: लखनऊ सीट पर सपा के दूसरे प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन, सियासी गलियारे में चर्चा तेज

Fri, 03 May 2024 04:42 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 03 May 2024 04:42 PM IST
सार

लखनऊ लोकसभा सीट पर सपा से रविदास मेहरोत्रा के नामांकन के बाद समाजवादी पार्टी से ही शुक्रवार को आशुतोष वर्मा ने भी पर्चा दाखिल कर दिया है।

विज्ञापन
Loksabha Election 2024: Ashutosh Verma files nomination on Lucknow seat.
नामांकन दाखिल करते आशुतोष वर्मा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट पर प्रत्याशी और नामांकन की हलचल के बीच लखनऊ लोकसभा सीट पर हुए घटनाक्रम की सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के आशुतोष वर्मा ने लखनऊ सीट पर नामांकन दाखिल कर दिया है। जबकि इस सीट पर सपा के आधिकारिक उम्मीदवार रविदास मेहरोत्रा पहले ही नामांकन दाखिल कर चुके हैं।

विज्ञापन


ऐसे में ये चर्चा इस बात की है कि नामांकन वापस कौन लेगा। लखनऊ सीट पर नामांकन करने की आखिरी तारीख 3 मई है और 6 मई तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

ये भी पढ़ें - रायबरेली: राहुल गांधी ने किया नामांकन, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के अलावा प्रियंका और सोनिया रहीं मौजूद
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अमेठी-रायबरेली में जमीन पर दिखा सपा-कांग्रेस गठबंधन, राहुल-केएल शर्मा के साथ दिखे हजारों सपा कार्यकर्ता
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ लोकसभा सीट भाजपा का गढ़ मानी जाती है। भाजपा ने इस सीट पर रक्षामंत्री व दो बार के सांसद राजनाथ सिंह को प्रत्याशी बनाया है। अब सपा के एक और प्रत्याशी के नामांकन दाखिल करने से इसे लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed