{"_id":"6644acced1a75ff533064e84","slug":"loksabha-election-2024-anupriya-patel-addressed-a-jansabha-in-barabanki-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में अनुप्रिया पटेल बोलीं: 'जब वोट देने जाना तो दिल पर हाथ रखकर 10 साल व 70 साल की तुलना कर लेना'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में अनुप्रिया पटेल बोलीं: 'जब वोट देने जाना तो दिल पर हाथ रखकर 10 साल व 70 साल की तुलना कर लेना'
Wed, 15 May 2024 06:08 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 15 May 2024 06:08 PM IST
सार
अनुप्रिया पटेल ने कहा कि मोदी सरकार में देश की कीर्ति बढ़ी है। आज दुनिया के अन्य देश भी भारत के नक्शे कदम पर चलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वोट देने जाना तो 10 साल और 70 साल की तुलना कर लेना।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार की वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री व अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने कहा कि देश के मतदाताओं के पास एक अहम मौका है। अपनी आने वाली पीढ़ियों का भविष्य गढ़ने का। अपनी किस्मत अपने हाथ रचने का। मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर देश को मजबूत करें।
विज्ञापन
अनुप्रिया पटेल बुधवार को रामनगर विधानसभा क्षेत्र के कस्बा त्रिलोकपुर स्थित बीपी शुक्ला इंटर कॉलेज के मैदान में भाजपा प्रत्याशी राजरानी रावत के समर्थन में आयोजित जनसभा में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि बीते 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की की नई राह पर है। भारत की कीर्ति पूरी दुनिया में है। अन्य देश भारत के नक्शे कदम पर चलना चाहते हैं। देश में ऐसी सरकार है जो किसी देश की युद्ध भूमि से भारत के नागरिक को सुरक्षित ले आती है। इसलिए वोट डालने जाएंगे तो अपने दिल पर हाथ रखकर बीते 10 साल व 70 साल की तुलना कर लेना।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - रायबरेली में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे: बोले- भाजपा को वोट देने का मतलब दलित, ओबीसी और गरीब सवर्णों के खिलाफ वोट देना
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - कांग्रेस अध्यक्ष खरगे बोले- चार चरणों के बाद इंडिया गठबंधन मजबूत स्थिति में, मोदी की विदाई तय
अनुप्रिया ने कहा कि बीते चार चुनाव का इतिहास बताता है कि उत्तर प्रदेश के मतदाताओं के दिल में एनडीए गठबंधन है। इस रिश्ते को और मजबूत करना है। अनुप्रिया ने सपा व कांग्रेस पर गठबंधनी व्यंगवाण चलाते हुए कहा कि पहले भी इनके गठबंधन फेल हुए हैं। अब दो लड़के फिर आ गए है। सभा में भाजपा प्रत्याशी राजरानी रावत, पूर्व विधायक शरद अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य, अपना दल के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र वर्मा और डॉ. विवेक वर्मा आदि मौजूद रहे।