{"_id":"660c47fbdf77a57688064c73","slug":"loksabha-election-2024-aiu-deployed-on-all-airports-in-uttar-pradesh-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कैश पकड़ने के लिए सभी हवाई अड्डों पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट तैनात, काले धन के इस्तेमाल पर लगेगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कैश पकड़ने के लिए सभी हवाई अड्डों पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट तैनात, काले धन के इस्तेमाल पर लगेगी रोक
Wed, 03 Apr 2024 12:11 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 03 Apr 2024 12:11 AM IST
सार
लोकसभा चुनाव में कालेधन के इस्तेमाल पर रोक लग सके इसके लिए प्रदेश के सभी हवाई अड्डों पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट्स (एआईयू) तैनात की गई हैं। शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 18001807540 और व्हाट्सएप नंबर 6388736373 भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आयकर विभाग के अन्वेषण निदेशालय ने लोकसभा चुनाव में काले धन के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। इसके लिए प्रदेश के सभी हवाई अड्डों पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट्स (एआईयू) तैनात की गई हैं। ये इकाइयां हवाई मार्ग से नकदी व अन्य कीमती सामान की आवाजाही पर निगरानी रख रही हैं।
विज्ञापन
लखनऊ और वाराणसी में स्थायी रूप से एआईयू कार्यरत है। अयोध्या, बरेली, मुरादाबाद, श्रावस्ती, कानपुर, चित्रकूट, गाजियाबाद (हिंडन), आगरा, अलीगढ़, गोरखपुर, कुशीनगर, आजमगढ़ और प्रयागराज में अस्थायी रूप से एआईयू कार्यरत है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक जिले में तैनात क्यूआरटी को अस्थायी हवाई पट्टियों और हेलीपैड की निगरानी के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
आयकर विभाग ने इस संबंध में सूचना व शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 18001807540 और व्हाट्सएप नंबर 6388736373 के साथ एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यह 24 घंटे काम करता है। व्हाट्सएप नंबर पर नकदी की अवैध आवाजाही के संबंध में दस्तावेजों, छवियों और मल्टीमीडिया के रूप में साक्ष्य भी साझा किया जा सकता है। कॉल करने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन