{"_id":"661c180ff8097de9150e347e","slug":"loksabha-election-2024-54-fir-filed-for-violation-of-election-code-of-conduct-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आचार संहिता उल्लंघन के अब तक 54 मुकदमे दर्ज, लखनऊ में 84 लाख की बहुमूल्य धातु पकड़ी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आचार संहिता उल्लंघन के अब तक 54 मुकदमे दर्ज, लखनऊ में 84 लाख की बहुमूल्य धातु पकड़ी गई
Sun, 14 Apr 2024 11:23 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 14 Apr 2024 11:23 PM IST
सार
लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर अब तक 54 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। वहीं, मतदाताओं को लुभाने के लिए गलत प्रयास करने सहित कई अन्य मामलों में 54 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
विस्तार
लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर अब तक 54 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि बिना अनुमति के सभा व भाषण करने, मतदाताओं को लुभाने के लिए नकदी बांटने, वाहनों में बीकन लाइट, फ्लैग के दुरुपयोग एवं अन्य मामलों में 54 एफआईआर और 5 एनसीआर दर्ज की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा वाहनों में बीकन लाइट, फ्लैग के दुरुपयोग के 1230 मामलों में तथा लाउडस्पीकर एक्ट के उल्लंघन के 2188 मामलों में कार्रवाई की गयी है। विगत 1 मार्च से 13 अप्रैल तक कुल 146.36 करोड़ रुपये कीमत की शराब, ड्रग, बहुमूल्य धातुएं व नकदी आदि जब्त हुई है। इसमें 24.65 करोड़ रुपये नकद शामिल है। शनिवार को मुरादाबाद के कुंदरकी में 11.51 लाख रुपये, रामपुर के मिलक में 10 लाख रुपये नकद पकड़े गए।
विज्ञापन
बाराबंकी में 14.75 लाख रुपये तथा सुल्तानपुर में 14.23 लाख रुपये की ड्रग पकड़ी गयी है। लखनऊ में 84.56 लाख रुपये की बहुमूल्य धातु पकड़ी गयी है। अब तक आपराधिक छवि वाले व्यक्तियों के 485 लाइसेंसी शस्त्र जब्त किये गये हैं। वहीं 4153 शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर जमा कराए जा चुके हैं। अब तक 23,13,670 लोगों को पाबंद करने के लिए नोटिस भेजे गये हैं, जिनमें से 16,74,777 को पाबंद किया जा चुका है। पुलिस द्वारा 6223 अवैध शस्त्र, 6330 कारतूस, 2144.5 किलोग्राम विस्फोटक व 323 बम बरामद किए गये हैं।
विज्ञापन