{"_id":"6605adab8bdf0b9a8b0db324","slug":"loksabha-election-2024-155-candidates-filed-nominations-for-first-phase-of-eight-seats-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Loksabha Election 2024: पहले चरण के नामांकन पत्रों में से 84 वैध, 71 खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Loksabha Election 2024: पहले चरण के नामांकन पत्रों में से 84 वैध, 71 खारिज
Thu, 28 Mar 2024 11:19 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 28 Mar 2024 11:19 PM IST
सार
लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण की यूपी की आठ सीटों के लिए 155 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। प्रत्याशी 30 मार्च तक नामांकन वापस ले सकेंगे।
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विस्तार
लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण की आठ सीटों के लिए 155 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। इसमें 84 नामांकन वैध पाए गए। वहीं, 71 नामांकन पत्रों को खारिज कर दिया गया। वहीं, प्रत्याशी 30 मार्च तक नाम वापस ले सकेंगे। प्रथम चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। 27 मार्च को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि थी।
विज्ञापन
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि पहले चरण की आठ सीटों के लिए सहारनपुर लोकसभा से 13 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। जांच में एक नामांकन अस्वीकृत हुआ और बाकी 12 नामांकन पत्र वैध पाए गए। कैराना में 17 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। जांच में दो नामांकन अस्वीकृत हुए और बाकी 15 वैध पाए गए। मुजफ्फरनगर सीट के लिए 38 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इनमें से 27 अस्वीकृत हुए और बाकी 11 नामांकन पत्र वैध पाए गए। बिजनौर सीट के लिए 23 नामांकन पत्रों में से 12 अस्वीकृत हुए और 11 वैध पाए गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नगीना (अजा) लोकसभा सीट के लिए 12 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इनमें छह नामांकन अस्वीकृत हुए और बाकी छह नामांकन पत्र वैध मिले। मुरादाबाद से 18 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इनमें पांच अस्वीकृत और 13 नामांकन पत्र वैध पाए गए। रामपुर से 18 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इनमें से 12 नामांकन अस्वीकृत हुए और छह वैध पाए गए। पीलीभीत में 16 प्रत्याशियों में से छह के नामांकन अस्वीकृत हो गए। वहां 10 नामांकन पत्र वैध पाए गए।
विज्ञापन