{"_id":"660c53e3222253df100bb2c3","slug":"loksabha-election-2024-104-crore-rupees-liquor-seized-in-loksabha-election-2024-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Elections 2024 : यूपी में एक माह में 104 करोड़ की शराब, ड्रग और नकदी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Elections 2024 : यूपी में एक माह में 104 करोड़ की शराब, ड्रग और नकदी जब्त
Wed, 03 Apr 2024 12:34 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 03 Apr 2024 12:34 AM IST
सार
यूपी में एक महीने में 104.37 करोड़ रुपये की शराब, ड्रग, बहुमूल्य धातुओं सहित नकदी जब्त की गई है। लखनऊ सेंट्रल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 13 लाख रुपये सीज किए गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आबकारी, आयकर, पुलिस और नार्कोटिक्स विभाग द्वारा एक मार्च से एक अप्रैल तक 104.37 करोड़ रुपये की शराब, ड्रग, बहुमूल्य धातुएं, मुफ्त उपहार व नकदी जब्त की गई।
विज्ञापन
इसमें 18.52 करोड़ नकदी, 25.77 करोड़ की शराब, 41.16 करोड़ की ड्रग और 17.78 करोड़ की कीमती धातुएं आदि हैं। एक अप्रैल को ही 1.70 करोड़ की शराब, ड्रग व नगदी आदि जब्त की गई।
विज्ञापन
एक अप्रैल को सुल्तानपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 27 लाख रुपये की ड्रग, फिरोजाबाद की टुण्डला विधानसभा में 56.50 लाख रुपये की शराब पकड़ी गई। इसके अतिरिक्त लखनऊ सेंट्रल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 13 लाख रुपये नकद सीज किए गए।
विज्ञापन