{"_id":"6719728e265f3cf4ad0e83f4","slug":"lokbandhu-hospital-got-second-place-in-the-state-in-kayakalp-scheme-lucknow-news-c-13-1-lko1029-926197-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कायाकल्प योजना में लोकबंधु अस्पताल को प्रदेश में दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कायाकल्प योजना में लोकबंधु अस्पताल को प्रदेश में दूसरा स्थान
विज्ञापन
लोकबंधु अस्पताल।
लखनऊ। कायाकल्प योजना में लोकबंधु अस्पताल को प्रदेश में दूसरा और मंडल में पहला स्थान मिला है। 92.32 प्रतिशत अंक पाने वाले अस्पताल को पुरस्कार राशि के रूप में 20 लाख रुपये मिलेंगे।
इस योजना में अस्पताल में सुविधाओं के साथ साफ-सफाई का निरीक्षण होता है। तीन सदस्यीय दल ने लोकबंधु अस्पताल में पिछला मूल्यांकन सितंबर 2023 में किया था।
अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव दीक्षित, चिकित्सा अधीक्षक और योजना के नोडल अधिकारी डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। अस्पताल के निदेशक डॉ. सुरेश कौशल ने इसे सामूहिक उपलब्धि बताया है।
सहारनपुर का अस्पताल पहले स्थान पर
कायाकल्प योजना में सहारनपुर के एसबीडी अस्पताल को 94.75 अंकों के साथ पहला स्थान मिला है। अस्पताल को पुरस्कार के रूप में 50 लाख रुपये मिलेंगे। तीसरा स्थान रायबरेली के डीडब्ल्यूएच अस्पताल को मिला है, जिसे पुरस्कार में 10 लाख रुपये मिलेंगे। पहले चरण में आंतरिक और दूसरे में संयुक्त निरीक्षण होता है। संयुक्त निरीक्षण में 70 फीसदी से ज्यादा अंक लाने वाले 117 अस्पताल को बाह्य निरीक्षण के लिए चुना गया। इनमें से 108 अस्पताल पुरस्कार के लिए चयनित हुए। बाकी 105 अस्पतालों को पुरस्कार के रूप में तीन-तीन लाख रुपये मिलेंगे।