फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha Elections: Congress secretly declared candidates, Raj Babbar, Imran Masood will contest from these s

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने गोपनीय रूप से घोषित किए प्रत्याशी, राज बब्बर, इमरान मसूद इन सीटों से लड़ेंगे चुनाव

Mon, 05 Feb 2024 06:42 AM IST
रोहित मिश्र अजीत बिसारिया, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अजीत बिसारिया, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 05 Feb 2024 06:42 AM IST
सार

सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर अंतिम मुहर भले ही ना लग पाई हो लेकिन कांग्रेस कुछ सीटों पर अपने प्रत्याशी गोपनीय तरीके से घोषित करने शुरू कर दिए हैं। 

विज्ञापन
Lok Sabha Elections: Congress secretly declared candidates, Raj Babbar, Imran Masood will contest from these s
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे राज बब्बर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

इंडिया गठबंधन में सपा और कांग्रेस के बीच उन प्रत्याशियों के नाम साझा किए गए हैं, जिन सीटों की पेशकश सपा की ओर से कांग्रेस के लिए की गई है। इसके अनुसार बलिया से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और रामपुर से पूर्व सांसद बेगम नूरबानो प्रत्याशी हो सकती हैं। इन उम्मीदवारों की सूची अभी आधिकारिक रूप से सार्वजनिक नहीं की गई है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार सपा की ओर से कांग्रेस के लिए बलिया, फतेहपुर सीकरी, रामपुर, महराजगंज, बाराबंकी, सुल्तानपुर, कानपुर, सहारनपुर, भदोही और बहराइच सीटों की पेशकश की गई है। रायबरेली और अमेठी सीट पर दोनों दलों के बीच गठबंधन न होने पर भी सपा प्रत्याशी नहीं उतारती रही है। सपा ने कांग्रेस को सीट देने से पहले यह भी पूछा था कि जो सीटें मांग रहे हैं, उन पर लड़ाने के लिए कांग्रेस के पास प्रत्याशी कौन है। इस आधार पर कांग्रेस ने सीटवार कुछ प्रत्याशियों के नाम इंडिया के साथ साझा किए हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार कांग्रेस फतेहपुर सीकरी से राजबब्बर को लड़ाने पर विचार कर रही है। अगर किसी कारण से राजबब्बर नहीं लड़ते हैं तो रामनाथ सिकरवार का नाम दिया गया है। जो वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव आगरा की खेरागढ़ सीट से कांग्रेस के टिकट पर लड़कर दूसरे स्थान पर रहे थे। सपा नेता आजम खां के चुनाव लड़ने से अयोग्य ठहराए जाने के चलते रामपुर सीट अब कांग्रेस के खाते में बताई जा रही है, जहां से दो बार की सांसद बेगम नूरबानो को उतारे जाने की बात की गई है। महराजगंज से कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत को उतारने की तैयारी है, पिछले चुनाव में कांग्रेस ने सुप्रिया को टिकट दिया था, पर वो हार गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाराबंकी से कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया के पुत्र तनुज पुनिया का नाम है, जबकि सुल्तानपुर से पूर्व एमएलसी दीपक सिंह प्रत्याशी हो सकते हैं। सहारनपुर से पूर्व सांसद इमरान मसूद, भदोही से पूर्व सांसद राजेश मिश्रा का नाम है। बहराइच से पूर्व सांसद कमल किशोर कमांडो और ललन कुमार का नाम साझा किया गया है। हालांकि, कमल किशोर कमांडो के लिए कांग्रेस बांसगांव सीट मांग रही है, पर सपा यह सीट उन्हें देने के लिए तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed