फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha Elections: BJP will soon declare candidates on 14 lost seats of UP, decision taken in Delhi

लोकसभा चुनाव: यूपी की हारी हुई 14 सीटों पर भाजपा जल्द घोषित करेगी अपना प्रत्याशी, दिल्ली में हुआ फैसला

Sat, 24 Feb 2024 09:44 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 24 Feb 2024 09:44 PM IST
सार

Lok Sabha Elections:आने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा उन 14 सीटों के लिए अलग रणनीति बना रही है जहां 2019 के चुनावों में उसे हार मिली थी। शनिवार को दिल्ली में इसको लेकर एक बैठक हुई। 

विज्ञापन
Lok Sabha Elections: BJP will soon declare candidates on 14 lost seats of UP, decision taken in Delhi
बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश में भाजपा की हारी हुई 14 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा अगले सप्ताह तक हो सकती है। शनिवार को नई दिल्ली में केद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में यूपी की 14 सीटों पर प्रत्याशियों के पैनल पर मंथन हुआ।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा को 80 में से 16 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था। इनमें से उप चुनाव में भाजपा ने रामपुर और आजमगढ़ में तो जीत हासिल की। लेकिन गाजीपुर, घोसी, नगीना, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, श्रावस्ती, अंबेडकर नगर, लालगंज और जौनपुर में अभी बसपा के सांसद हैं। वहीं मैनपुरी, मुरादाबाद और संभल में सपा के सांसद है। जबकि रायबरेली से कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी सांसद हैं। पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव में सभी 80 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। ऐसे में इन 14 सीटों पर जीत भी पार्टी के लिए महत्वपूर्ण हैं। इनमें से रायबरेली और मैनपुरी ही मात्र ऐसे लोकसभा क्षेत्र हैं जहां भाजपा कभी नहीं जीती है। जबकि शेष 12 सीटों पर पहले भाजपा जीत चुकी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने विपक्ष के कब्जे वाली इन 14 सीटों पर प्रत्याशियों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को सौंपा। करीब तीन घंट से अधिक समय तक एक-एक सीट पर प्रत्याशियों के पैनल पर मंथन हुआ। खासतौर पर मैनपुरी, मुरादाबाद, अमरोहा पर जोर रहा। पार्टी के नेताओं का मानना है कि रामपुर और आजमगढ़ सीट उप चुनाव में जीती है, लेकिन आम चुनाव में यह दोनों सीटें भी आसान नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक बैठक में सभी 14 सीटों पर प्रत्याशियों के पैनल को अंतिम रूप दिया गया। 28-29 फरवरी को प्रस्तावित भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में इस पैनल पर चर्चा के बाद प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे। मार्च को पहले सप्ताह तक प्रत्याशी घोषित हो सकते हैं। इनमें हारी हुई 14 सीटों के साथ कुछ मौजूदा सांसद और दिग्गज चेहरे भी शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक बैठक में राज्यसभा चुनाव में भाजपा के आठ प्रत्याशियों की जीत की संभावना और मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा हुई है। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, प्रदेश के चुनाव प्रभारी बैजयंत पांडा और प्रदेश के महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी मौजूद थे।


सहयोगी दलों को भी मिल सकती है हारी हुई सीटें
भाजपा के एक पदाधिकारी ने बताया कि हारी हुई 14 सीटों में से कुछ सीटें रालोद, सुभासपा और निषाद पार्टी को भी मिल सकती है। वहीं कुछ सीटों पर बसपा के मौजूदा सांसद को भी भाजपा में शामिल कराकर चुनाव लड़ाने पर विचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed