फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha Elections: BJP's plan ready for campaigning on 80 Lok Sabha seats, separate plan for each seat

लोकसभा चुनाव: 80 लोकसभा सीटों पर प्रचार के लिए भाजपा का प्लान तैयार, हर सीट के लिए अलग योजना

Thu, 28 Mar 2024 08:44 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 28 Mar 2024 08:44 PM IST
सार

Lok Sabha Elections: 31 मार्च को मेरठ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहली रैली होने के बाद चरणबद्ध तरीके से बड़े नेताओं की सभा व रैली के कार्यक्रम भी तय किए जाएंगे। 

विज्ञापन
Lok Sabha Elections: BJP's plan ready for campaigning on 80 Lok Sabha seats, separate plan for each seat
पीएम मोदी, अमित शाह और यूपी सीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरु होने के साथ ही भाजपा अपने प्रचार अभियान को तेज करने में जुट गई है। इसके लिए प्रदेश भाजपा ने प्रदेश की सभी 80 सीटों पर प्रचार के लिए प्लान तैयार किया है। पार्टी की ओर से स्टार प्रचारक बनाए गए केन्द्र और प्रदेश के बड़े नेता अब इसी प्लान के तहत प्रचार करेंगे। प्लान के मुताबिक एक दिन में कम से तीन या चार सभाएं कराने की तैयारी की गई है। इसके लिए पार्टी ने वाहनों के साथ ही डेढ़ दर्जन से अधिक चार्टर के अलावा हेलीकॉप्टर की बुकिंग कर लिया है।

विज्ञापन


करीब ढाई महीने तक प्रदेश मे चलने वाली चुनावी प्रक्रिया को देखते हुए पार्टी ने सभी सीटों पर धुआंधार प्रचार की रणनीति तैयार की है। इसके तहत स्टार प्रचारकों में शामिल केन्द्रीय व प्रदेश के नेताओं को हेलीकॉप्टर और चार्टर उपलब्ध कराया जाएगा । प्लान के मुताबिक मुख्यमंत्री, दोनों उप मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री संगठन के साथ ही स्टार प्रचारकों में शामिल बड़े नेताओं को सभा या रैली स्थल पर हवाई मार्ग से पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि 31 मार्च को मेरठ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहली रैली होने के बाद चरणबद्ध तरीके से बड़े नेताओं की सभा व रैली के कार्यक्रम भी तय किए जाएंगे। पहले चरण के साथ ही दूसरे चरण में होने वाले चुनाव से जुड़े लोकसभा क्षेत्रों में प्रधानमंत्री के अलावा स्टार प्रचारकों में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, शामिल रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केन्द्रीय नेताओं के कार्यक्रम भी जल्द घोषित किए जाएंगे। साथ ही प्रदेश मंत्रियों और पदाधिकारियों की सभाओं के भी कार्यक्रम लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में मुख्यालय में रहेगी एविएशन टीम
स्टार प्रचारकों को हवाई मार्ग से कार्यक्रमों स्थल तक पहुंचाने के लिए भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में एक एविएशन टीम का भी गठन किया गया है। एमलएलसी व प्रदेश संगठन में महामंत्री गोविंद शुक्ला की देखरेख में गठित यह टीम प्रचार अभियान का काम देख रही टीम के साथ समन्वय करके प्रचारकों को सभा स्थल तक पहुंचाने व लाने की पूरी व्यवस्था देखेगी।


4 अप्रैल को पीलीभीत व रामपुर में रहेंगे नड्डा
चुनाव प्रचार प्लान तैयार होने के साथ ही स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम लगना शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रबुद्ध सम्मलेन से जहां प्रचार शुरू कर दिया है, वहीं 31 मार्च को मेरठ में रैली करके प्रधानमंत्री मोदी भी चुनाव प्रचार अभियान आगाज करेंगे। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भी 4 अप्रैल को पीलीभीत और रामपुर में पहला कार्यक्रम लगभग तय कर दिया गया है। हालांकि इसकी अभी अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। प्लान के मुताबिक नड्डा यूपी में 12 से ज्यादा जनसभाएं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed