फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha elections: BJP decides candidates for 74 seats of UP

लोकसभा चुनाव: भाजपा ने यूपी की 74 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, बची इन छह सीटों पर पीएम मोदी लेंगे निर्णय

Mon, 05 Feb 2024 06:55 AM IST
रोहित मिश्र सचिन मुद्गल, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
सचिन मुद्गल, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 05 Feb 2024 06:55 AM IST
सार

भाजपा चुनावी मोड में आ चुकी है। सीटों के लिहाज से सबसे बड़े प्रदेश यूपी की सभी सीटों पर प्रत्याशियों का फैसला करीब-करीब हो चुका है। छह सीटें ऐसी हैं जिन पर अंतिम फैसला पीएम मोदी ही लेंगे। 

विज्ञापन
Lok Sabha elections: BJP decides candidates for 74 seats of UP
वरुण और मेनका गांधी पर भी अंतिम फैसला मोदी लेंगे। - फोटो : PTI

विस्तार

लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रत्याशी चयन की कार्यवाही अब अंतिम दौर में है। यूपी के 80 लोकसभा क्षेत्रों में से 6 सीटों पर प्रत्याशी चयन का निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हरी झंडी के बाद होगा। पार्टी के विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक शीर्ष नेताओं ने पार्टी की ओर से कराए गए सर्वे और जातीय संतुलन के आधार पर करीब 74 सीटों पर प्रत्याशी चयन की कार्यवाही को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 

विज्ञापन


भाजपा के सहयोगी अपना दल (एस), सुभासपा और निषाद पार्टी को पांच से छह सीटें गठबंधन में मिल सकती हैं। इनमें से भी एक-दो सीटों पर प्रत्याशी सहयोगी दलों के और सिंबल भाजपा का हो सकता है। पहले चरण में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, महामंत्री संगठन बीएल संतोष सहित अन्य केंद्रीय नेताओं के स्तर पर प्रत्याशी चयन की कार्यवाही चल रही है। इसमें पार्टी के प्रदेश के बड़े नेताओं से भी रायशुमारी की जा रही है। 17-18 फरवरी को दिल्ली में होने वाली भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा का सिलसिला शुरू कर सकती है।
विज्ञापन


इन सीटों पर फैसला लेंगे पीएम
सूत्रों के मुताबिक मथुरा की सांसद हेमा मालिनी, बरेली से संतोष गंगवार, सुल्तानपुर से मेनका गांधी, गाजियाबाद से सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वी.के. सिंह, पीलीभीत से वरुण गांधी और कानपुर नगर के सांसद सत्यदेव पचौरी की सीट पर फैसला पीएम मोदी के स्तर से होगा। इनमें से संतोष गंगवार, सत्यदेव पचौरी और हेमा मालिनी की उम्र करीब 75 वर्ष के दायरे में है। वहीं प्रदेश भाजपा के नेता मेनका गांधी और वरुण गांधी को टिकट देने पक्ष में नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




40 फीसदी सांसदों के टिकट कट सकते हैं
पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि राम लहर में मिशन 80 को पूरा करने के लिए पार्टी एक-एक सीट पर गहन मंथन के बाद प्रत्याशी प्रस्तावित करने की योजना पर काम कर रही है। नई लीडरशिप तैयार करने के लिए करीब 40 फीसदी तक मौजूदा सांसदों के टिकट काटे जा सकते हैं। प्रदेश सरकार के मंत्रियों और पार्टी के पदाधिकारियों को चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। पार्टी के प्रत्याशियों की पहली सूची लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed