फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lok sabha elections 2019 shatrughan sinha wife Poonam Sinha join Samajwadi Party

शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा सपा में शामिल, लखनऊ से लड़ेंगी चुनाव, 18 को करेंगी नामांकन

Tue, 16 Apr 2019 07:59 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 16 Apr 2019 07:59 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 shatrughan sinha wife Poonam Sinha join Samajwadi Party
पूनम सिन्हा सपा में शामिल - फोटो : ट्वीटर
भारतीय जनता पार्टी से कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव से मुलाकत की और औपचारिक रुप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन


वह लखनऊ से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी होंगी और 18 अप्रैल को नामांकन करेंगी। हालांकि पहले पूनम सिन्हा के जेडीयू के टिकट पर बिहार से चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन सपा में शामिल होने पर जारी अटकलों पर विराम लग गया है।
विज्ञापन





आपको बता दें कि लखनऊ सीट पर 6 मई को मतदान होगा। भाजपा का गढ़ मानी जाने वाली इस सीट पर राजनाथ सिंह भाजपा के प्रत्याशी हैं। उन्होंने मंगलवार को ही रोड शो करने के बाद नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

 

कौन हैं पूनम सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा आमतौर पर बॉलीवुड की लाइम लाइट से दूर ही रहती हैं। 65 साल की पूनम सिन्हा शुरूआती दौर में कुछ बॉलीवुड फिल्मों में दिखाई दी थी लेकिन साल 1980 में शत्रुघ्न सिन्हा से शादी करने के बाद उन्होंने रूपहले पर्दे से पूरी तरह किनारा कर लिया।

कोमल नाम से बॉलीवुड में की थी इंट्री

पूनम सिन्हा कोमल नाम से हिंदी फिल्मों में आईं थीं। फिल्मों में आने से पहले वह मिस यंग इंडिया प्रतियोगिता की विजेता भी रह चुकीं थीं। इसी के बाद उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की थी। कुछ साल पहले आशुतोष गोवारीकर की फिल्म जोधा अकबर से उन्होंने बॉलीवुड में वापसी की थी।

फिल्म में उन्होंने ऋतिक रोशन की मां का दमदार रोल निभाया था। इसके अलावा भी वो एक दो फिल्मों में दिखी हैं। उन्होंने कुछ फिल्में निर्देशित भी की हैं। पूनम सिन्हा एक बेटी और दो बेटों की मां भी हैं। ऐसे में अब हर किसी को उनकी नई पारी का इंतजार है।

सपा प्रवक्ता जूही सिंह ने कहा सब की सहमति से लिया गया फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed