फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lok sabha elections 2019: Seventh Phase Election voting on 13 Seats in UP Election

चक्रव्यूह का सातवां द्वार तोड़ने की तैयारी में जुटे दिग्गज, पीएम मोदी सहित इनकी प्रतिष्ठा दांव पर

Mon, 13 May 2019 01:20 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: देव कश्यप Updated Mon, 13 May 2019 01:20 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019: Seventh Phase Election voting on 13 Seats in UP Election
पीएम नरेंद्र मोदी, मनोज सिन्हा व अनुप्रिया पटेल। - फोटो : amar ujala

चुनावी चक्रव्यूह के सातवें और आखिरी द्वार को भेदने के लिए दिग्गजों ने डेरा डाल दिया है। पूर्वांचल में सातवें चरण की 13 सीटों पर होने वाले चुनाव में सपा 8 और बसपा 5 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। भाजपा 11 और उसकी सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) मिर्जापुर व राबर्ट्सगंज सीटों पर चुनाव मैदान में है।

विज्ञापन


कांग्रेस 11 और उसकी सहयोगी जनअधिकार पार्टी एक सीट पर लड़ रही है। चंदौली में उसकी सहयोगी जन अधिकार पार्टी से शिव कन्या कुशवाहा चुनाव लड़ रही हैं। सातवें चरण में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा, अनुप्रिया पटेल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय व पूर्व अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी समेत कई नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है।

विज्ञापन

सातवें चरण में इन सीटों पर होगा मतदान

सातवें चरण में महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर व राबर्ट्सगंज में 19 मई को मतदान होगा। इन 13 सीटों में पिछली बार 12 सीटों पर भाजपा व एक पर उसकी सहयोगी पार्टी अपना दल ने चुनाव जीता था।

सपा, बसपा व कांग्रेस का खाता नहीं खुल सका था। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद इस्तीफा देने से खाली हुई गोरखपुर लोकसभा सीट सपा ने भाजपा से छीन ली थी। इसी जीत ने प्रदेश में सपा-बसपा-रालोद गठबंधन की नींव डाली।

मनोज सिन्हा, अनुप्रिया, आरपीएन व रवि किशन की परीक्षा

आखिरी चरण में पीएम मोदी के अलावा दो केंद्रीय मंत्रियों मनोज सिन्हा और अनुप्रिया पटेल के भी भाग्य का फैसला होना है। मनोज सिन्हा वाराणसी से सटी गाजीपुर व अनुप्रिया पटेल मिर्जापुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं।

वाराणसी व चंदौली जिले को मिलाकर बने चंदौली से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय मैदान में है। ये सभी 2014 में भी चुने गए थे। गोरखपुर में भोजपुरी स्टार रवि किशन, देवरिया में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी लड़ रहे हैं।

रमापति के बेटे शरद त्रिपाठी 2014 में संत कबीरनगर से सांसद चुने गए थे। एक विधायक को जूते मारने के बाद उनका टिकट काट दिया। संत कबीरनगर से भाजपा ने गोरखपुर उपचुनाव में सपा के सांसद चुने गए प्रवीण निषाद को उम्मीदवार बनाया है। कुशीनगर में पूर्व मंत्री आरपीएन सिंह मैदान में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed