फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha Elections 2019 Preparations related to vote counting in Lucknow.

यूपी में मतगणना की तैयारियां तेज: मोहनलालगंज से पहले आएगा लखनऊ का परिणाम

Wed, 15 May 2019 02:58 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 15 May 2019 02:58 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 Preparations related to vote counting in Lucknow.
सांकेतिक तस्वीर

जिला प्रशासन ने मतगणना की तैयारियां तेज कर दी हैं। 23 मई को होने वाली काउंटिंग के लिए रमाबाई रैली स्थल व उसके आसपास सुरक्षा-व्यवस्था और कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने का खाका तैयार कर लिया गया है।

विज्ञापन


मोहनलालगंज और लखनऊ लोकसभा सीटों की मतगणना 24 से 38 राउंड तक चलने की उम्मीद है। मतगणना की तैयारियों में जुटे अधिकारियों के मुताबिक लखनऊ का परिणाम मोहनलालगंज से पहले आएगा।
विज्ञापन


मतगणना को लेकर मंगलवार को हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल सीडीओ व निर्वाचन अधिकारी मोहनलालगंज मनीष बंसल ने बताया कि हर विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती के लिए बने कक्ष में आरओ सहित 15 टेबल होगी। इनमें 14 पर कर्मचारी ईवीएम के वोटों की गिनती करेंगे। इस हिसाब से नौ विधान सभा सीटों की गणना के लिए करीब आठ सौ कार्मिकों का पहला प्रशिक्षण 16 मई और दूसरा प्रशिक्षण 20 मई को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि परिणाम आने के बाद मतगणना केंद्र के आसपास विजय जलूस निकालने व धरना-प्रदर्शन पर रोक रहेगी। इसके लिए प्रशासन ने मतगणना स्थल के आसपास पूरी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की कवायद शुरू कर दी है। रमाबाई रैली स्थल पर सुरक्षा निगरानी को सभी सीओ, 8 एडीशनल एसपी, 50 इंस्पेक्टर, 350 एसएसआई, 350 हेड कांस्टेबल और 650 सिपाहियों की तैनाती रहेगी।

ऐसे होगी गणना

राउंडअप शीट के आधार पर लखनऊ सीट के लिए मतदेय बूथ व सहायक बूथ के आधार पर मध्य विधान सभा में मतों की गणना का कार्य सबसे पहले 24 से 25 वें राउंड में होगा। कैंट क्षेत्र का 25 से 26 राउंड में, उत्तर विधान सभा का 26 से 27 राउंड में, पूर्वी सीट का 28 से 29 राउंड में और सबसे अंत में पश्चिम विधान सभा क्षेत्र के वोटों की गिनती 29 से 30 राउंड में पूरी होने की उम्मीद है।

मोहनलालगंज सीट पर मलिहाबाद क्षेत्र के वोटों की गिनती सबसे पहले 27 से 28 राउंड में होगी। फिर मोहनलालगंज की 29 से 30 राउंड में, बीकेटी की 31 से 32 राउंड में और सबसे अंत में सरोजनीनगर विधान सभा क्षेत्र की  37 से 38 राउंड में वोटों की गिनती होगी।

बूथवार आधार पर हर राउंड में होने वाली मतों की गणना के अनुसार जिले में सबसे पहले मध्य विधान सभा और सबसे बाद में सरोजनीनगर  विधान सभा में पड़े मतों की गणना का कार्य पूरा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed