{"_id":"5cbe9f11bdec227ce10d1033","slug":"lok-sabha-elections-2019-mayawati-comments-over-third-phase-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को चाय पकौड़े बेचने के लिए मजबूर करने वाली सरकार नहीं चाहिए: मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को चाय पकौड़े बेचने के लिए मजबूर करने वाली सरकार नहीं चाहिए: मायावती
Tue, 23 Apr 2019 10:55 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 23 Apr 2019 10:55 AM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
बसपा सुप्रीमो मायावती ने तीसरे चरण के मतदान में वोटरों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की साथ ही भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह किए गए ट्वीट में बसपा सुप्रीमो ने कहा कि देश की 130 करोड़ जनता खासकर युवाओं को ऐसी सरकार बिल्कुल भी नहीं चाहिए जो उन्हें रोजगार देने की जगह चाय-पकौड़े बेचने के लिए मजबूर करे और जिसकी नीतियां घातक व जनविरोधी हों।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों से अपील की कि मतदान कर अपनी पसंद व हितों की सरकार बनाकर अपनी जिंदगी को खुशहाल बनाएं।
आज 17वीं लोकसभा चुनने के लिए तीसरे चरण का मतदान जारी है। समस्त मतदाताओं से अपील है कि वे मतदान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें। वोट आपका अमूल्य संवैधानिक अधिकार है जिसके बल पर आप अपनी पसन्द व अपने हितों की सरकार बनाकर अपनी जिन्दगी खुश व खुशहाल बना सकते हैं।
विज्ञापन विज्ञापन— Mayawati (@Mayawati) April 23, 2019
देश की 130 करोड़ जनता व खासकर करोड़ों शिक्षित युवाओं व बेरोजगारों को ऐसी गलत सोच वाली बीजेपी सरकार कतई नहीं चाहिए जो उन्हें रोजगार देने के बजाए पकौड़े व चाय बेचने तथा चैकीदारी आदि करने के लिए मजबूर करती हो व वैसी ही घातक जनविरोधी नीति अपनाती हो।
— Mayawati (@Mayawati) April 23, 2019