{"_id":"5cde3f52bdec22072e6f7d87","slug":"lok-sabha-elections-2019-election-campaign-will-stop-today-for-last-phase","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आज थमेगा अंतिम चरण के लिए चुनाव प्रचार, यूपी की 13 सीटों पर 19 मई को वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज थमेगा अंतिम चरण के लिए चुनाव प्रचार, यूपी की 13 सीटों पर 19 मई को वोटिंग
Fri, 17 May 2019 10:27 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 17 May 2019 10:27 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सातवें और अंतिम चरण के लिए आज शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा। इन तीनों सीटों पर मतदान 19 मई को सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा। प्रचार के अंतिम समय में ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने और खुद को लड़ाई में सबसे आगे दिखाने के लिए प्रत्याशी पूरे दम-खम से लगे हैं।
गुरुवार को कोई ताबड़तोड़ रैली-सभाओं में व्यस्त रहा तो कोई स्टार प्रचारकों के माध्यम से माहौल अपने पक्ष में मोड़ने की जद्दोजहद करता रहा। गुरुवार को पीएम मोदी ने घोसी, चंदौली और मीर्जापुर में चुनावी रैलियां कीं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने महराजगंज, सलेमपुर, बलिया, देवरिया में जनसभाओं को संबोधित किया।
इसके बाद गोरखपुर में भाजपा प्रत्याशी रवि किशन के लिए रोड शो कर ताकत दिखाई। सीएम योगी ने भी गाजीपुर और गोरखपुर की जनसभा को संबोधित किया। बसपा प्रमुख मायावती, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष अजित सिंह ने वाराणसी में संयुक्त जनसभा की। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी महाराजगंज में जनसभा की।
विज्ञापन
जिन सीटों पर 19 मई को वोटिंग होगी, उनमें महराजगंज, गोरखपुर, बांसगांव, घोसी, कुशीनगर, देवरिया, सलेमपुर, वाराणसी, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, राबर्ट्सगंज और मीर्जापुर हैं।

इस चरण में वाराणसी से पीएम मोदी, गाजीपुर से केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा, चंदौली से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.महेंद्र नाथ पांडेय, मीर्जापुर लोकसभा सीट से केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल और कुशीनगर से कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री आरपीएन सिंह समेत कई दिग्गज चुनाव मैदान में हैं।
मतदान के लिए शनिवार को सभी साजोसामान के साथ पोलिंग पार्टियों को बूथों के लिए रवाना किया जाएगा। प्रशासन इसकी तैयारियों में जोर-शोर से जुट है। बूथों पर जाने वाले कार्मिकों को दिए जाने वाले सामान की पैकिंग, विधानसभावार उनका बंडल बनाने सहित अन्य कार्य जोर-शोर से जारी रहे।
पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए वाहनों को भी शुक्रवार तक निर्धारित स्थल पर जमा करने को कहा गया है। पोलिंग पार्टियां शनिवार की सुबह जीआईसी और पुलिस लाइन से रवाना की जाएगी। इसके लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र का अलग-अलग पंडाल बनाया जाएगा। वहां सेक्टरवार स्टाल के माध्यम से कार्मिक सामग्री प्राप्त करेंगे।
आज शाम से बंद हो जाएंगी मदिरा की दुकानें
चुनाव प्रचार पर रोक के साथ शराब की सभी दुकानें भी शुक्रवार की शाम पांच बजे के बाद बंद हो जाएंगी। सभी एसडीएम को अपनी निगरानी में दुकानों को सील कराने को कहा गया है, जिससे चोरी-छिपे भी शराब बेचने की गुंजाइश न रहे। दुकानों की सील 19 मई को मतदान समाप्ति पर शाम पांच बजे के बाद ही खोला जाएगा।

वाहनों का अधिग्रहण आज से
लोकसभा चुनाव कराने के लिए करीब 1100 वाहनों की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए वाहन स्वामियों को पहले ही नोटिस थमा दी गई है। उन्हें शुक्रवार की शाम तक हर हाल में गाड़ी जमा करने को कहा गया है। इसके लिए एसएसबीएल, जीआईसी और पुलिस लाइन परिसर को तय किया गया है। चुनाव में वाहनों के जाने से लोकल रूट पर यात्रियों की फजीहत भी झेलनी पड़ सकती है।