फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha Elections 2019 BJP Uttar Pradesh president mahendra Nath pandey.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बोले, यूपी में चार-पांच सीटों पर ही सिमट जाएगा सपा-बसपा गठबंधन

Thu, 02 May 2019 04:05 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 02 May 2019 04:05 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 BJP Uttar Pradesh president mahendra Nath pandey.
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय - फोटो : amar ujala

चार चरणों के चुनाव के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय पार्टी की भारी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। उनका दावा हैं कि मोदी के पक्ष में इस बार 2014 से बड़ी लहर चल रही है। दलबदलुओं पर दांव लगाने के सवाल पर पांडेय कहते हैं कि जिन्हें टिकट दिए गए हैं, उनमें ज्यादातर की जड़ें कहीं न कहीं भाजपा से जुड़ी रही हैं।

विज्ञापन


कुछ स्थानों पर जरूर जिताऊ फैक्टर देखते हुए टिकट दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा का रालोद के साथ गठबंधन करके मैदान में उतरने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। गठबंधन चार-पांच सीटों पर सिमट जाएगा। कांग्रेस भी कोई करिश्मा नहीं दिखा पाएगी। चुनाव को लेकर ‘सचिन मुद्गल’ ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय से बात की:
विज्ञापन


सवाल- चार चरणों का चुनाव हो गया है। पार्टी की क्या उम्मीद देख रहे हैं?
जवाब-
पहले से लेकर चौथे चरण तक की रिपोर्टिंग भाजपा के पक्ष में आ रही है। भाजपा के पक्ष में 2014 से भी अधिक सकारात्मक लहर चल रही है।

सवाल- सपा-बसपा और रालोद के गठबंधन का कितना असर रहेगा?
जवाब-
सपा और बसपा जिन जातियों के आधार पर राजनीति करती हैं, वे भी अब उनके साथ नहीं हैं। वे जातियां भी मानती हैं कि नरेंद्र मोदी को ही देश का प्रधानमंत्री बनना चाहिए। गठबंधन प्रदेश में 4-5 सीटों पर ही सिमट जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस से भाजपा को होगा कितना नुकसान?

सवाल- कांग्रेस भी 75 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। भाजपा को इससे कितना नुकसान दिख रहा है?
जवाब-
चुनाव में कांग्रेस कहीं प्रासंगिक नहीं रह गई है। वह अपना अस्तित्व बचाने के लिए लड़ रही है। यही वजह है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अमेठी के साथ वायनाड से चुनाव लड़ना पड़ रहा है। भाजपा अमेठी और रायबरेली भी जीत रही है।

सवाल- प्रियंका गांधी वाड्रा का कितना असर है?
जवाब-
कोई असर नहीं होगा। प्रियंका फेल साबित होंगी। वह वाराणसी से चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाईं।

सवाल- आपको भी चंदौली में कड़ी चुनौती मिलने की बात कही जा रही है?
जवाब-
मैंने बीते पांच वर्ष में चंदौली में काफी विकास कार्य कराए हैं। वाराणसी और लखनऊ के बाद सबसे ज्यादा काम चंदौली में हुए हैं। मैं वहां पहले से अधिक मतों से चुनाव जीत रहा हूं।

सवाल- आप सपा, बसपा, कांग्रेस से इतने लोगों को भाजपा में शामिल करा रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ता उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। इससे समस्या नहीं होगी?
जवाब-
पीएम मोदी से प्रभावित होकर लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। भाजपा बड़ा संगठन है। प्रदेश में सरकार है। केंद्र में फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है। भाजपा का दिल बहुत बड़ा है। सभी का सम्मान सुनिश्चित होगा।

'बौखलाकर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं सपा-बसपा'

सवाल- विपक्ष पीएम पर लगातार हमलावर है। इसका कितना असर देख रहे हैं?
जवाब-
पीएम मोदी के भय से अखिलेश और मायावती ने आधी-आधी सीटों पर लड़ने का फैसला किया। अब इन्हें लग रहा है कि इससे कोई फायदा होने वाला नहीं तो आत्मग्लानि में बौखलाकर अनर्गल बयानबाजी कर रहे है।

सवाल- भदोही में भाजपा उम्मीदवार ने एक जाति विशेष के खिलाफ बयान दिया है जिसे लेकर नाराजगी है?
जवाब-
मैंने उम्मीदवार से बात की है। उन्होंने क्षमा मांगते हुए सफाई दी है। उनका कहना है कि ये वीडियो पुराना है।

सवाल- चुनाव में सरकार और संगठन से नाराजगी का असर भी दिख रहा है। कार्यकर्ता कहते हैं कि उनकी सुनवाई नहीं होती?
जवाब-
कहीं कोई नाराजगी नहीं है। यह पहला चुनाव है जो प्रधानमंत्री चुनने के लिए हो रहा है। सभी एकजुट होकर मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed