फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha Elections 2019 akhilesh yadav addressed a n assembly in sultanpur.

सुल्तानपुर में अखिलेश यादव बोले, वो टोंटी की बात करते हैं हम चिलम ढुंढवाएंगे

Sun, 05 May 2019 08:14 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Sun, 05 May 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 akhilesh yadav addressed a n assembly in sultanpur.
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लखनऊ स्मार्ट सिटी नहीं बना लेकिन उसके पहले ही सांडों ने 11 लोगों की जान ले ली। हमने संविधान की रक्षा के लिए गठबंधन बनाया। संविधान नहीं होता तो हम भैंस चरा रहे होते। वे सुल्तानपुर लोकसभा क्षेत्र के चांदपुर सैदो पट्टी गांव में गठबंधन प्रत्याशी चंद्रभद्र सिंह सोनू के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि जब तक दूध अच्छा नहीं होता तब तक चाय भी अच्छी नहीं बनती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश पर 80 लाख करोड़ रुपये का विदेशी कर्ज लाद दिया है। बस्ती की घटना का नाम लिए बगैर कहा कि इनके यहां सांसद विधायक को 21 तोपों की सलामी देते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ठोको नीति चला रहे हैं। कभी पुलिस तो कभी पब्लिक उनकी यह नीति अपना रही है। हम चौकीदार और ठोकेदार दोनों का सफाया करेंगे।
विज्ञापन


अखिलेश बोले, वो टोंटी की बात करते हैं हम चिलम ढुंढवाएंगे। शिक्षामित्रों का सम्मान सिर्फ समाजवादी करते हैं। हम सत्ता में आए तो उनके समायोजन का प्रयास करेंगे। किसानों की बदहाली दूर की जाएगी। हमने 21 माह में एक्सप्रेस वे बनवाया। उस पर फाइटर प्लेन उतारकर दिखा दिया। पूर्वांचल एक्सप्रेस को पूरा करना भाजपा के बस की बात नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'सत्ता में आने पर 3000 रुपये समाजवादी पेंशन देने की घोषणा की'

भाजपा प्रत्याशी पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि पीलीभीत की हार सुल्तानपुर ट्रांसफर हो रही है। गठबंधन ने वहां भाजपा प्रत्याशी को हार का रास्ता दिखा दिया है। अब सुल्तानपुर में भी वही होगा।

उन्होंने सत्ता में आने पर 3000 रुपये समाजवादी पेंशन देने की घोषणा की। कहा कि आजमगढ़ से सटे होने के कारण सुल्तानपुर का विशेष ख्याल रखा जाएगा। संविधान की रक्षा के लिए हमने गठबंधन बनाया है। हम बाबा साहब आंबेडकर और डॉ. लोहिया के सपनों को साकार करेंगे। जनसभा को गठबंधन प्रत्याशी चंद्रभद्र सिंह सोनू ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर पूर्व विधायक अरुण वर्मा, पूर्व सांसद मो. ताहिर खां, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक संतोष पांडेय, जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव, बसपा के मंडल जोन इंचार्ज ओमप्रकाश गौतम, राखी विनीत तिवारी, सोनम चिश्ती, प्रधान संतोष सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed