{"_id":"5cb55fafbdec2214173a3f68","slug":"lok-sabha-elections-2019-akhilesh-support-of-azam-khan-and-aparna-yadav-on-attacked-him","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जया पर विवादित टिप्पणी: अखिलेश ने किया आजम खान का बचाव , 'छोटी बहू' ने चलाए जुबानी तीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जया पर विवादित टिप्पणी: अखिलेश ने किया आजम खान का बचाव , 'छोटी बहू' ने चलाए जुबानी तीर
Tue, 16 Apr 2019 11:15 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 16 Apr 2019 11:15 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान की भाजपा प्रत्याशी जया प्रदा पर की गई टिप्पणी को लेकर घमासान जारी है। अब उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजम खान का बचाव किया है। वहीं मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने आजम खान पर जुबानी तीर चलाए।
दरअसल, सोमवार को मुरादाबाद एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कद्दावर नेता आजम खान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि आजम खान का बयान गलत संदर्भ में लिया गया है। उन्होंने कहा कि आजम खान साहब ने कहा था कि कुछ लोग आरएसएस के कपड़े पहने रहते हैं।
अखिलेश ने आगे कहा कि उन्होंने किसी और के बारे में ऐसा कहा था। हम समाजवादी लोग कभी भी किसी भी महिला के प्रति और बेटियों के प्रति किसी भी प्रकार की अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं करते हैं, इस दौरान अखिलेश यादव ने मीडिया पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन
वहीं, टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आजम खान वरिष्ठ नेता हैं, मैं उनका सम्मान करती हूं, उन्होंने आगे कहा कि मुझे नहीं पता कि उन्होंने ऐसा बयान क्यों दिया?।
इस दौरान अपर्णा ने आजम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की, उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा का इस्तेमाल करने वाले शख्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, चाहे वो कोई भी हो।

Akhilesh Yadav, SP in Moradabad on Azam Khan: Azam Khan sahab ne kaha kuchh log RSS ke kapde pehen ke rehte hain, unhone kisi aur ke baare mein kaha tha, hum samajwadi log hain kabhi hum mahilaon ke prati aur betiyon ke prati koi galat bhasha istemaal nahi kar sakte. pic.twitter.com/5x4t2EE0jf
— ANI UP (@ANINewsUP) April 15, 2019