Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha Election Fifth Phase 37 Percent Millionaires, 20 Percnet Tainted Candidates Adr Report News in Hind

UP: 37 फीसदी करोड़पति... 20% दागी; सबसे ज्यादा इस प्रत्याशी पर केस; पढ़ें यूपी इलेक्शन वॉच और एडीआर की रिपोर्ट

Mon, 13 May 2024 04:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 13 May 2024 04:02 PM IST
सार

यूपी इलेक्शन वॉच और एडीआर ने पांचवें चरण की रिपोर्ट जारी की है। पांचवें चरण में 37 फीसदी करोड़पति उम्मीदवार हैं। 20 फीसदी प्रत्याशी दागी हैं। लखनऊ से सपा प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा पर सबसे ज्यादा केस दर्ज हैं। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election Fifth Phase 37 Percent Millionaires, 20 Percnet Tainted Candidates Adr Report News in Hind
Lok Sabha Election - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की 14 सीटों के प्रत्याशियों की अपनी रिपोर्ट रविवार को जारी कर दी। रिपोर्ट के मुताबिक पांचवें चरण में चुनाव मैदान में उतरे 144 प्रत्याशियों में से 29 ने खुद पर आपराधिक मुकदमे दर्ज होने की घोषणा की है। 
विज्ञापन


सबसे ज्यादा मुकदमे लखनऊ से सपा प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा पर दर्ज हैं, जबकि दूसरे स्थान पर झांसी से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य हैं। बता दें कि पांचवें चरण में लखनऊ, मोहनलालगंज, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फहेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा में मतदान होना है। 
विज्ञापन


एडीआर द्वारा सभी 144 उम्मीदवारों के शपथ पत्रों का विश्लेषण किया गया, जिसमें सामने आया कि इनमें से 53 यानी 37 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं। भाजपा के 14 में से 13 (93 फीसदी), सपा के 10 में से 10, बसपा के 14 में से 10 (71 फीसदी) और कांग्रेस के चारों उम्मीदवार करोड़पति हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी औसत संपत्ति 4.37 करोड़ रुपये है। भाजपा के 14 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति करीब 28 करोड़ रुपये है। इसी तरह बसपा के 14 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 5 करोड़ रुपये और सपा के 10 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति करीब 4 करोड़ रुपये है। वहीं कांग्रेस के चार उम्मीदवारों की औसत संपत्ति लगभग 9 करोड़ रुपये है।
Trending Videos

18 फीसदी उम्मीदवारों पर गंभीर मामले
उम्मीदवारों द्वारा घोषित आपराधिक मामले 144 में से 29 (20 फीसदी) उम्मीदवारों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं, जबकि 18 फीसदी उम्मीदवारों ने अपने ऊपर गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए है। बसपा के 14 में से 5 (36 फीसदी), भाजपा के 14 में से 4 (29 फीसदी), सपा के 10 में से 5 (50 फीसदी), कांग्रेस के 4 में से 3 (75 फीसदी), अपना दल (कमेरावादी) के 4 में से 1 (25 फीसदी) उम्मीदवारों ने खुद पर आपराधिक मामले घोषित किए हैं।

वहीं गंभीर आपराधिक मामलों में बसपा के 29 फीसदी, भाजपा के 21 फीसदी, सपा के 40 फीसदी, कांग्रेस के 75 फीसदी, अपना दल (कमेरावादी) के 25 फीसदी उम्मीदवार शामिल हैं।

अनुराग शर्मा सबसे अमीर
झांसी से भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा सबसे अमीर हैं। उनके पास कुल 212 करोड़ रुपये की संपत्ति है। दूसरे स्थान पर कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह हैं, जिनकी कुल संपत्ति 49 करोड़ रुपये है। गोंडा से भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह के पास 37 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वहीं पांचवें चरण के 5 उम्मीदवारों ने अपने पैन नंबर की जानकारी नहीं दी है।

62 फीसदी प्रत्याशी स्नातक
पांचवें चरण में 144 में से 44 (31 फीसदी) उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता 5वीं और 12वीं के बीच घोषित की है। जबकि 89 (62 फीसदी) उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता स्नातक और इससे ज्यादा घोषित की है। इसके अलावा 6 उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता डिप्लोमा बताई है। तीन उम्मीदवारों ने खुद को साक्षर बताया है, जबकि दो ने खुद को निरक्षर बताया है।

 

60 वर्ष से कम उम्र वाले 78 फीसदी प्रत्याशी
पांचवें चरण में उम्मीदवारों की आयु की बात करें तो 144 में से 49 (34 फीसदी) उम्मीदवारों ने अपनी आयु 25 से 40 वर्ष के बीच घोषित की है, जबकि 64 (44 फीसदी) उम्मीदवारों ने अपनी आयु 41 से 60 वर्ष के बीच घोषित की है। इसके अलावा 31 (22 फीसदी) उम्मीदवारों ने अपनी आयु 61 से 80 वर्ष के बीच घोषित की है। उल्लेखनीय है कि पांचवें चरण में मात्र 13 (9 फीसदी) महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed