{"_id":"5c8f640fbdec22141231ecd8","slug":"lok-sabha-election-2019-posters-and-holdings-worth-17-lakh-brought-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता लगने के बाद हटाए 17 लाख बैनर-पोस्टर, जमा कराए 1.80 लाख असलहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता लगने के बाद हटाए 17 लाख बैनर-पोस्टर, जमा कराए 1.80 लाख असलहे
Mon, 18 Mar 2019 02:55 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Mon, 18 Mar 2019 02:55 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद राजनीतिक दलों की 1724329 होर्डिंग-बैनर हटाए गए हैं। सभी जिलों में 180787 लाइसेंसी असलहे भी जमा कराए गए हैं।
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों से 85597 वॉल राइटिंग, 616828 पोस्टर, 332124 बैनर और 264090 अन्य प्रचार सामग्री हटाई गई हैं। इसके अलावा निजी स्थानों से 51642 वॉल पेंटिंग, 197326 पोस्टर, 119063 बैनर और 66659 अन्य प्रचार सामग्री हटाई गई हैं।
उन्होंने बताया कि इस दौरान 183 लोगों के लाइसेंस भी निरस्त किए गए हैं। शांतिभंग की आशंका में पूरे प्रदेश में 670790 लोगों को पाबंद किया है और 6384 लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। यही नहीं पूरे प्रदेश में अब तक 2610 किलो विस्फोटक सामग्री भी जब्त की है।
विज्ञापन
इस बार 21.10 लाख बढ़े नए वोटर
प्रदेश में 18 से 19 वर्ष की आयु के 21.10 लाख मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 80 वर्ष से अधिक आयु के 2702357 मतदाता हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पहले चरण की सात सीटों पर 18 से 19 वर्ष की आयु के 273032 और 80 वर्ष से अधिक आयु के 271565 मतदाता हैं। दूसरे चरण में 18-19 वर्ष की आयु के 261221 और 80 वर्ष से अधिक आयु के 250470 मतदाता हैं।