फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lok sabha election 2019 : now its turn for sixth phase of election

अब छठे चरण की बारी, मेनका, संजय सिंह, मुकुट बिहारी व रीता बहुगुणा ने की तैयारी

Tue, 07 May 2019 01:15 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Tue, 07 May 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 : now its turn for sixth phase of election
संजय सिंह-मेनका गांधी - फोटो : Amar Ujala
पांचवें चरण के मतदान के साथ ही चुनावी चक्रव्यूह का छठा द्वार जीतने की जंग तेज हो गई है। इस चरण की 14 लोकसभा सीटों पर भाजपा 14, कांग्रेस 12, बसपा 10 और सपा 4 सीटों पर लड़ रही है। 
विज्ञापन


छठे चरण में केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, पूर्व मंत्री संजय सिंह, प्रदेश सरकार के मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा और रीता बहुगुणा जोशी समेत कई नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है। साथ ही प्रतापगढ़ में रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) का भी परीक्षा होगी।
विज्ञापन


छठे चरण में 12 मई को अवध व पूर्वांचल की सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीरनगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही संसदीय सीटों पर चुनाव होना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

2014 में आजमगढ़ को छोड़कर शेष सभी सीटों पर भाजपा विजयी रही थी। बाद में हुए उपचुनाव में फूलपुर सीट सपा ने भाजपा से झटक ली थी। इस बार आजमगढ़ से सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मैदान में हैं। 

भाजपा ने उनके सामने भोजपुरी अभिनेता दिनेशलाल यादव निरहुआ को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने यहां प्रत्याशी नहीं उतारा है। सुल्तानपुर में केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर है। यहां गठबंधन से बसपा प्रत्याशी चंद्रभद्र सिंह सोनू प्रत्याशी हैं।

प्रतापगढ़ में पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने अपनी नवगठित पार्टी जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) से अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल सिंह को उम्मीदवार बनाया है। यहां कांग्रेस से पूर्व सांसद रत्ना सिंह, भाजपा से संगम लाल गुप्ता और बसपा से अशोक त्रिपाठी मैदान में हैं। इलाहाबाद में प्रदेश की काबीना मंत्री रीता बहुगुणा जोशी का मुकाबला गठबंधन व कांग्रेस से है।

वहीं, अंबेडकरनगर में भाजपा ने सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा को टिकट दिया है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेद सिंह का पर्चा खारिज होने से वर्मा का सीधा मुकाबला गठबंधन से बसपा उम्मीदवार रितेश पांडेय से है। भदोही में भाजपा छोड़कर आए रमाकांत यादव कांग्रेस से, पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्रा बसपा और रमाकांत बिंद भाजपा से लड़ रहे हैं। 

इसी तरह संतकबीरनगर में कांग्रेस ने सपा छोड़कर आए भालचंद्र यादव को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर भाजपा ने प्रवीण निषाद को टिकट दिया है। निषाद ने गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव सपा प्रत्याशी के तौर पर जीता था। बसपा ने यहां भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी को टिकट दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed