{"_id":"5cc69629bdec22077268880c","slug":"lok-sabha-election-2019-novjot-singh-siddhu-attacks-pm-narendra-modi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिद्धू बोले- पीएम कहते थे न खाएंगे ने खाने देंगे, अब गपागप खाया और ठोक के खिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धू बोले- पीएम कहते थे न खाएंगे ने खाने देंगे, अब गपागप खाया और ठोक के खिलाया
Mon, 29 Apr 2019 03:01 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला रायबरेली
Published by: Amulya Rastogi
Updated Mon, 29 Apr 2019 03:01 PM IST
विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मंत्री व कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को जिला अस्पताल स्थित रिफार्म क्लब में जनसभा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला और कहा कि चीन समंदर के नीचे रेल लाइन बिछा रहा है।
पीएम मोदी ने कहा था कि न खाऊंगा न खाने दूंगा। अरे वाह रे वाह भइया गपागप खाया और ठोक के खिलाया। जमकर लूटा। किसी ने विरोध किया तो तुमने उसको जम के कूटा। लोकतंत्र को गुंडा तंत्र बना दिया। डंडा तंत्र बना दिया। जो तुम्हारे साथ हैं वो राष्ट्रवादी, जो तुम्हारे साथ नहीं है वो राष्ट्र द्रोही।
अमेरिका मंगल ग्रह पर जाकर जीवन खोज रहा है। रसिया रोबोट की कार बना रहा है और भारत चौकीदार बना रहा है। वह भी चोर बना रहा है।

उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी ये न कह सके कि जब देश तबाह हो रहा था तो कांग्रेस वाले तमाशा देख रहे थे। हम तमाशा नहीं देख रहे, हम इनको भगा कर सत्य की आवाज बुलंद करें। आज देखिए देश को कहां से कहा लाकर खड़ा कर दिया है।
प्रधानमंत्री पर सीधा हमला बोलते हुए सिद्धू ने कहा नरेंद्र दामोदर दास मोदी कहते कुछ हो, करते कुछ हो। करता कोई भरता कोई, मरता कोई। उन्होंने तंज भरे स्वर में कहा गोली मारी राम को, लगी घनश्याम को मर गया तिवारी, तुम्हारा वहीं हिसाब है।
सिद्धू ने कहा पहले मैं देखा करता था, चौकीदार कहते थे रात को जागते रहो-जागते रहो और एक आज का प्रधानमंत्री चौकीदार है। जो सारे सरकारी बैंकों के पैसे अमीरों को देके कहता है भागते रहो-भागते रहो। उन्होंने कहा कि हमने हीरो नंबर वन, कुली नंबर वन, बीवी नंबर वन फिल्म देखी थी, अब मोदी जी की फिल्म आ रही है फेकू नंबर वन।

उन्होंने कहा कि जहीर खान 150 की स्पीड में गेंद फेंकता था। ये 160 की स्पीड में दनादन फेंकता है। बात करोड़ों की, दुकान पकौड़ों की और संगत भगोड़ों की। मोदी जी खुद को चौकीदार कहते हैं, लेकिन वह बताएं नीरव मोदी जैसे लोग कैसे देश से भाग गए।
सिद्धू ने सोनिया की तारीफ करते हुए कहा कि ये सोनिया गांधी थीं, जो दस साल खुद पीछे रहीं और काबिल लोगों को आगे लाईं। देश तरक्की की कगार पर आकर खड़ा हुआ। सुई से लेके आंतरिक्ष यान तक 70 सालों में कांग्रेस ने बनाया और इन लोगो ने क्या बनाया चौकीदार वो भी चोर।