{"_id":"5c96579ebdec2213f8016485","slug":"lok-sabha-election-2019-mayawati-attacks-pm-modi-on-twitter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बोलीं मायावती - पाक पीएम को चिट्ठी लिखकर मोदी ने जनता से किया छल, अखिलेश ने दिया साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलीं मायावती - पाक पीएम को चिट्ठी लिखकर मोदी ने जनता से किया छल, अखिलेश ने दिया साथ
Sat, 23 Mar 2019 09:28 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sat, 23 Mar 2019 09:28 PM IST
विज्ञापन
mayawati
- फोटो : PTI
बसपा सुप्रीमो मायावती ने पीएम मोदी पर देश की जनता के साथ छल करने का आरोप लगाया। उन्होंने तीन ट्वीट करके मोदी सरकार पर निशाना साधा। इस दौरान आखिलेश यादव ने उनका साथ दिया।
पहले ट्वीट में बसपा मुखिया ने कहा कि एक तरफ पीएम मोदी वोट की खातिर पाकिस्तान के खिलाफ किस्म-किस्म की बयानबाजी व कड़क मिजाज दिखाते हैं, दूसरी ओर पाक पीएम को बधाई की गुप्त चिट्ठी भेजते हैं। उन्होंने सवाल किया देश की जनता के साथ मोदी सरकार का इस प्रकार छलने का खेल क्या उचित है? उन्होंने जनता से सरकार से सावधान रहने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले ट्वीट में बसपा मुखिया ने कहा कि एक तरफ पीएम मोदी वोट की खातिर पाकिस्तान के खिलाफ किस्म-किस्म की बयानबाजी व कड़क मिजाज दिखाते हैं, दूसरी ओर पाक पीएम को बधाई की गुप्त चिट्ठी भेजते हैं। उन्होंने सवाल किया देश की जनता के साथ मोदी सरकार का इस प्रकार छलने का खेल क्या उचित है? उन्होंने जनता से सरकार से सावधान रहने की अपील की।
विज्ञापन
यह चिट्ठी 130 करोड़ देशवासियों की इजाज़त से जानी चाहिए थी। https://t.co/Dvl2Ck5Ghh
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 23, 2019
विज्ञापन
लोकपाल की नियुक्ति का श्रेय सुप्रीमकोर्ट को
दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा कि देश में पहले लोकपाल की नियुक्ति का श्रेय सुप्रीमकोर्ट को जाता है। कोर्ट के दबाव में ही मोदी सरकार को देश के पहले लोकपाल की नियुक्ति करनी पड़ी। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्होंने गुजरात में लोकायुक्त की नियुक्ति नहीं होने दी, उन्हें पांच वर्षों बाद केंद्र में लोकपाल नियुक्ति के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने पहले लोकपाल के रूप में शपथ ग्रहण करने पर जस्टिस घोष व देशवासियों को बधाई दी है।
जिन्होंने गुजरात में लोकायुक्त की नियुक्ति नहीं होने दी उन्हें 5 वर्षों बाद केन्द्र में लोकपाल की नियुक्ति के लिये आखिर मजबूर होना पड़ा है। माननीय सुप्रीम कोर्ट का दबाव अन्ततः काम आया। जस्टिस पिनाकी घोष ने देश के प्रथम लोकपाल के रूप में आज शपथ ले लिया। उन्हें व देशवासियों को बधाई
— Mayawati (@Mayawati) March 23, 2019
मोदी राज में सबसे ज्यादा बढ़ी बेरोजगारी
तीसरे ट्वीट में मायावती ने मोदी सरकार से बढ़ती बेरोजगारी पर जवाब देने की मांग की है। बेरोजगारी का श्राप 45 वर्षों में सर्वाधिक है। देश गर्क में क्यों जा रहा है? वैसे तो पूर्व की सरकारें गरीबी उन्मूलन व सामाजिक न्याय के मुद्दों पर फेल रही हैं, लेकिन मोदी सरकार के विकास से धन्नासेठों की संख्या बहुत बढ़ी है। गरीबी व बेरोजगारी भयंकर हो गई है। इसका जवाब देना चाहिए।
बेरोजगारी का शाप 45 वर्षां में सर्वाधिक है। देश गर्क में क्यों जा रहा है? वैसे तो पूर्व की सरकारें गरीबी उन्मूलन व सामाजिक न्याय के मुद्दों पर फेल रही हैं किन्तु श्री मोदी सरकार के ’विकास’ से धन्नासेठों की संख्या बहुत बढ़ी है पर गरीबी व बेरोजगारी भयंकर हो गई है, कोई जवाब प्लीज?
— Mayawati (@Mayawati) March 23, 2019