फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lok sabha election 2019 : home minister rajnath singh declares his assets and property

पांच साल में 2.22 करोड़ बढ़ी गृहमंत्री राजनाथ सिंह व उनकी पत्नी की चल अचल संपत्ति

Tue, 16 Apr 2019 09:04 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Tue, 16 Apr 2019 09:04 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 : home minister rajnath singh declares his assets and property
राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व लखनऊ से प्रत्याशी राजनाथ सिंह की चल अचल संपत्तियों में बीते पांच साल में 2.22 करोड़ की बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन


पांच साल पहले अप्रैल 2014 में लखनऊ शहर सीट से चुनाव लड़ते समय राजनाथ सिंह व रच्नी के पास कुल घोषित 2.92 करोड़ की संपत्ति थी जो पांच साल में बढ़ कर 5.14 करोड़ तक पहुंच गयी। इसमें 2.17 करोड़ की चल और 2.97 करोड़ की अचल संपत्ति शामिल हैं।  

नामांकन दाखिल करने के दौरान राजनाथ सिंह द्वारा घोषित संपत्तियों में चल संपत्ति के बतौर अपने पास 1.64 करोड़ जबकि पत्नी के पास 53.03 लाख नगदी, बैक जमा, निवेश इत्यादि के बतौर दर्शाए गए हैं। इसमें खुद के पास 68 हजार की नगदी संग 1.90 लाख के स्वर्ण जेवरात व 3 लाख के कीमती रत्न शामिल है।
विज्ञापन

राजनाथ सिंह को शस्त्र रखने का भी शौक है। उनके पास एक 32 बोर रिवाल्वर के साथ एक दो नाली बंदूक तो है लेकिन निवेश व एलआईसी में कुछ भी इन्वेस्ट नहीं है।

इतना ही नहीं राजनाथ सिंह के पास अपनी कोई कार अथवा अन्य वाहन तक नहीं है जबकि पत्नी के पास मौजद 53.03 लाख की चल संपत्तियों में 25 लाक के स्वर्ण आभूषण व 5.60 लाख की चांदी संग 37 हजार की नगदी और बैंक जमा व निवेश हैं।

राजनाथ सिंह ने संपत्तियों के घोषणापत्र में अपने स्वामित्व वाली 2.97 करोड़ कीमत की भू संपत्ति मकान व जमीन दर्शायी है। साइंस में परास्नातक डिग्री प्राप्त राजनाथ सिंह के खिलाफ एक भी आपराधिक वाद दर्ज नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed