{"_id":"5c960cf9bdec2214593a9105","slug":"lok-sabha-election-2019-bjp-releases-fourth-list-of-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019 : भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी सूची, कैराना से मृगांका का कटा टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019 : भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी सूची, कैराना से मृगांका का कटा टिकट
Sat, 23 Mar 2019 04:10 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 23 Mar 2019 04:10 PM IST
विज्ञापन
BJP Logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चौथी सूची जारी कर दी है। इसमें 11 उम्मीदवारों के नाम हैं। तेलंगाना से छह, उत्तर प्रदेश से तीन उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है। इसके अलावा केरल और प. बंगाल से एक-एक उम्मीदवार के नाम का एलान हुआ है।
इस सूची में भाजपा ने यूपी की तीन संसदीय सीटों पर जिन उम्मीदवारों का एलान किया है, जो क्रमशः इस प्रकार हैं- कैराना से प्रदीप चौधरी, बुलंदशहर से भोला सिंह और नगीना से डॉ. यशवंत।
विज्ञापन
कैराना से पूर्व सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह का टिकट काटा गया है, जबकि वह इस सीट की प्रबल दावेदार मानी जा रही थीं। बताया जा रहा है कि कैराना उपचुनाव में हार की वजह से उनका टिकट काट कर पार्टी ने प्रदीप चौधरी पर भरोसा जताया है।
बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में कैराना संसदीय सीट से बीजेपी के हुकुम सिंह ने जीत दर्ज की थी। 3 फरवरी 2018 को उनका निधन हो जाने के चलते यहां उपचुनाव हुआ था।
विज्ञापन
इस सूची में भाजपा ने यूपी की तीन संसदीय सीटों पर जिन उम्मीदवारों का एलान किया है, जो क्रमशः इस प्रकार हैं- कैराना से प्रदीप चौधरी, बुलंदशहर से भोला सिंह और नगीना से डॉ. यशवंत।
विज्ञापन
BJP releases list of 11 candidates (6 Telangana, 3 Uttar Pradesh and 1 each for Kerala and West Bengal) for the upcoming Lok Sabha elections. pic.twitter.com/6p9w79ZT8A
— ANI (@ANI) March 23, 2019