फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lok sabha election 2019 : acharya pramod krishnam attacks bjp

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा-जो राम के नहीं वह राष्ट्र के क्या होंगे

Wed, 17 Apr 2019 10:34 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 17 Apr 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 : acharya pramod krishnam attacks bjp
आचार्य प्रमोद कृष्णम - फोटो : amar ujala
लखनऊ संसदीय सीट से कांग्रेस उम्मीदवार आचार्य प्रमोद कृष्णम का कहना है कि जो राम का नहीं हुआ वो राष्ट्र का क्या होगा? कहां गया वो नारा रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। 
विज्ञापन


मोदी और उनकी सरकार जीएसटी, नोट बंदी, स्टार्ट अप, मेक इंडिया, योगा डे को भूल गई है। सिर्फ हिंदू-मुस्लिम और भारत-पाकिस्तान के नाम पर वोट मांगे जा रहे हैं। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बुधवार शाम को प्रेस कांफ्रेंस में ये बातें कहीं।
विज्ञापन


आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि बीते 20-25 दिन में प्रधानमंत्री ने अपने पांच साल के कामों पर वोट नहीं मांगा है। जो सरकार से सवाल पूछता है वह देशद्रोही हो जाता है। जो भाजपा का सपोर्ट नहीं करता है वह पाकिस्तानी हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री रोज नए झूठ बोलते हैं। भाजपा सरकार और उसके नेता कभी अयोध्या के नाम पर कभी गंगा, कभी गाय, कभी हिंदुस्तान-पाकिस्तान के नाम पर बोलते रहे। पांच साल तक देश को धोखा देते रहे। जो बीजेपी के साथ न खड़ा हो वो हिंदू नहीं। 

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर 72 घंटे की रोक लगाए जाने को अफसोसजनक बताया और कहा कि इससे पता चलता है कि सीएम के बोलने पर पांबदी लग जाए तो सोचें उनकी भाषा कितनी मधुर होगी। 

पिछड़ा प्रधानमंत्री पर कसा तंज

प्रधानमंत्री के पिछड़ा होने के कारण गाली मिलने के आरोप पर आचार्य प्रमोद ने कहा कि यदि ऐसे पिछड़े दो-चार और हो जाएं तो देश का सत्यानाश हो जाए। यदि प्रधानमंत्री पिछड़े हैं तो अगड़ा कौन है। मोदी तीन तलाक पर तीन-तीन ऑर्डिनेंस लाए।

एससी-एसटी एक्ट पर भी ऑर्डिनेंस लाए, लेकिन राम मंदिर को भूल गए। कहते हैं कि गंगा मां ने बुलाया है। लेकिन वाराणसी से फोन बातचीत के दौरान किसी ने कहा कि गंगा गंदी है गंगा पुत्र गायब है। पीएम की बातों से संतों का हृदय दु:खी है। 

पाकिस्तान के नाम पर सियासत
आचार्य प्रमोद ने कहा कि देश चाहता है पाकिस्तान का इलाज हो। मैं कांग्रेस का अधिकृत प्रत्याशी हूं मोदी से पूछना चाहता हूं ये कब होगा? मोदी जी एक बार फैसला करो। किसने रोका है। देश का बच्चा-बच्चा चाहे हिंदू हो या मुस्लिम, आपका समर्थन करेगा। आप पाकिस्तान का इलाज नहीं करते उसके नाम पर सियासत करते हैं। 
 

शराब की इतनी दुकानें नहीं होनी चाहिए

उन्होंने बेरोजगारी को सबसे बड़ा मुद्दा बताया और कहा कि ये लखनऊ में भी है। यहां इंडस्ट्री नहीं है। यह नौकरी-पेशा लोगों का शहर है। बच्चों को रोजगार की व्यवस्था कैसे हो उसका एक मॉड्यूल तैयार हो।

ट्रैफिक की दिक्कत दूर हो। गली-गली खुली शराब की दुकानों को कम किया जाए। लखनऊ की आवाम की मोहब्बत से इस काबिल हो जाउंगा तो संसद में विषय को उठाउंगा कि इतनी शराब की दुकानें नहीं होनी चाहिए।  

आज सादगी से करेंगे नामांकन, पैदल जाएंगे
आचार्य प्रमोद ने कहा कि राजनाथ सिंह के नामांकन में सत्ता की धमक दिखाई गई। ट्रैफिक जाम हुआ, घंटों परेशानियां हुई। उन्होंने कहा कि वह गुरुवार को पूरी सादगी से नामांकन करेंगे और पैदल चलकर जाएंगे। वह सालेमपुर हाउस से सुबह 11 बजे नामांकन के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed