{"_id":"5caf7b50bdec221454121794","slug":"lok-sabha-election-2019-63-69-percent-voting-take-place-in-first-phase-of-election","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पहले दौर में 63.69 फीसदी वोटिंग, बीते चुनाव के मुकाबले इस बार कम निकले वोटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दौर में 63.69 फीसदी वोटिंग, बीते चुनाव के मुकाबले इस बार कम निकले वोटर
Fri, 12 Apr 2019 12:58 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 12 Apr 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
मतदान
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सत्रहवीं लोकसभा के लिए चुनावी महासमर के पहले दौर में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर गुरुवार को छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान संपन्न हो गया। केंद्रीय पर्यटन मंत्री डॉ. महेश शर्मा, विदेश राज्यमंत्री जनरल वी.के.सिंह, रालोद अध्यक्ष चौ. अजित सिंह, मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह, जयंत चौधरी समेत कुल 96 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया।
2014 के मुकाबले इस बार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वोटर कम निकले। 2014 में जहां पहले दौर के चुनाव में इस आठ सीटों पर 65.76 फीसदी मतदान हुआ था वहीं इस बार यह 63.69 फीसदी ही रह गया। मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोपों व शिकायतों को चुनाव आयोग ने बेबुनियाद बताया है।
पहले चरण में सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद व गौतमबुद्धनगर संसदीय सीटों के लिए बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले गए। इन संसदीय क्षेत्रों में औसतन 63.69 प्रतिशत वोटिंग हुई है। चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान का दावा किया है।

मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लग गई थीं। युवाओं व महिलाओं में वोटिंग को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। शहरी क्षेत्रों के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में वोटरों में ज्यादा उत्साह दिखाई दिया। प्रत्याशी और उनके समर्थक सुबह से वोटरों से संपर्क करके उन्हें मतदान के लिए निकालने में जुटे थे।
प्रमुख दलों के प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में ज्यादा से ज्यादा वोट डलवाने की होड़ लगी रही। दोपहर 12 बजे तक तो मतदान केंद्रों पर काफी संख्या में वोटर पहुंच रहे थे पर दोपहर में मतदान कुछ धीमा हो गया। अपराह्न तीन बजे से छह बजे के बीच फिर मतदान केंद्रों पर गहमागहमी रही। शाम छह बजे मतदान का समय समाप्त होने तक बहुत से मतदान केंद्रों पर वोटरों की कतारें लगी थीं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने बताया कि पहले चरण में 1.53 करोड़ मतदाता थे जिनमें से लगभग 97.24 ल्राख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान शुरू होने केबाद 89 ईवीएम व 428 खराब होने की शिकायतें मिलीं जिन्हें बदलकर मतदान कराया गया। मॉक पोल के दौरान 128 ईवीएम व 182 वीवीपैट बदली गई।

कहां कितनी हुई वोटिंग
- सहारनपुर : 70.68 प्रतिशत
- कैराना : 62.10 प्रतिशत
- मुजफ्फरनगर : 66.66 प्रतिशत
- बिजनौर : 65.40 प्रतिशत
- मेरठ : 63.00 प्रतिशत
- बागपत : 63.90 प्रतिशत
- गाजियाबाद : 57.60 प्रतिशत
- गौतमबुद्धनगर : 60.15 प्रतिशत