आंखों देखा हाल: यूपी से लोकसभा चुनाव का पहला परिणाम घोषित, बहराइच से भाजपा प्रत्याशी की जीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की आंधी में यूपी में सपा-बसपा महागठबंधन उड़ गया। यहां भाजपा करीब 60 सीटों पर आगे चल रही है। इस बीच बहराइच सीट पर भाजपा प्रत्याशी अक्षयबर लाल गौड़ को विजेता घोषित कर दिया गया है। देखें, इन सीटों का आंखों देखा हाल-
बहराइच- बहराइच लोकसभा सीट पर भाजपा के अक्षयबर लाल गौड़ को विजेता घोषित कर दिया गया है। इस सीट पर गठबंधन के सपा प्रत्याशी शब्बीर अहमद वाल्मीकि व कांग्रेस से सावित्री बाई फुले चुनाव लड़ रहे थे।
अंबेडकरनगर- अंबेडकरनगर लोकसभा सीट पर बसपा प्रत्याशी रितेश पांडेय भाजपा प्रत्याशी मुकुट बिहारी से करीब 90 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। उनकी जीत तय मानी जा रही है।
अमेठी- अमेठी लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी से करीब 48 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। उनका जीतना लगभग तय माना जा रहा है। उन्हें राहुल गांधी ने बधाई दी है।
सुल्तानपुर- इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी व गठबंधन प्रत्याशी चंद्र भद्र सिंह सोनू के बीच कड़ी टक्कर रही। मेनका 453316 मतों के साथ करीब 12 हजार वोटों से गठबंधन प्रत्याशी से आगे चल रही हैं। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी संजय सिंह को अभी तक 41312 वोट मिले।
श्रावस्ती- श्रावस्ती सीट पर गठबंधन के राम शिरोमणि को 440061 वोटों के साथ आगे हैं। भाजपा के दद्दन मिश्रा 434073 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर आ गए। कांग्रेस प्रत्याशी धीरेंद्र प्रताप सिंह 57762 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
रायबरेली- इस सीट पर यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी 532554 मतों के साथ आगे चल रही हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह को 364891 वोट मिले हैं।
लखनऊ- लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने बड़े मार्जिन से जीत दर्ज की। उन्हें 627881 मत प्राप्त हुए। सपा प्रत्याशी पूनम सिन्हा को 282858 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम् को 178904 मत मिले।
मोहनलालगंज- इस लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर 623890 मतों से आगे हैं और उनका जीतना लगभग तय है। वहीं बसपा उम्मीदवार सीएम वर्मा 535385 मतों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
इन सीटों पर ये उम्मीदवार मैदान में
सीतापुर- यहां भाजपा प्रत्याशी राजेश वर्मा 485434 मतों के साथ आगे चल रहे हैं। बसपा के नकुल दुबे 385788 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। कांग्रेस प्रत्याशी कैसर जहां 93389 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
बाराबंकी- इस लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र सिंह रावत 531915 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। इनसे पीछे सपा के राम सिंह रावत है उन्हें 422340 वोट मिले। वहीं कांगेस के तनुज पुनिया 158346 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
इन सीटों पर इनके बीच है सीधा मुकाबला
कैसरगंज- इस सीट भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण शरण सिंह 580226 मतों के साथ आगे चल रहे हैं। उनके पीछे है बसपा के चंद्रदेव राम यादव को 319418 वोट मिले। तीसरे स्थान पर कांग्रेस के विनय पांडेय विन्नू, जिन्हे 37049 वोट मिले।
गोंडा- भाजपा के मौजूदा सांसद कीर्तिवर्द्घन सिंह उर्फ राजा भैया इस सीट पर 507276 मतों के साथ आगे चल रहे हैं। उनके पीछे गठबंधन से सपा प्रत्याशी विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह है जिन्हें अभी तक 341179 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस से कृष्णा पटेल को 25646 वोट मिले।
लालगंज- इस लोकसभा सीट पर बीसपा प्रत्याशी संगीता आजाद 484183 वोटों के साथ आगे चल रही हैं। उनके पीछ भाजपा की नीलम सोनकर है, जिन्हें 331208 वोट मिले हैं।