फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Pigeon divided in political colour

लोकसभा चुनाव 2019: सियासी रंगों में बंटे कबूतर

Thu, 02 May 2019 04:00 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: देव कश्यप Updated Thu, 02 May 2019 04:00 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Pigeon divided in political colour
Pigeon bjp supporter - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव कौन जीतेगा, इसका फैसला तो बाद में होगा लेकिन लखनऊ में कुछ कबूतरबाज कबूतरों को पार्टियों के रंग में रंग कर रोज प्रतियोगिताएं करवा रहे हैं। इसके जरिये अपनी पसंदीदा पार्टी की जीत-हार के कयास भी लगा रहे हैं।

विज्ञापन


लखनऊ के मौलवीगंज, सादतगंज, अकबरी गेट और हुसैनाबाद आदि क्षेत्रों में कबूतरबाजी का शगल बरसों से पुराना है। इस बार इसमें राजनीति का रंग भी मिल गया है। यहां के कुछ कबूतरबाज पार्टियों के रंग में कबूतरों को रंगकर 20-20 के झुंड में उड़ाते हैं। जिसका झुंड सबसे ज्यादा समय उड़ता है, वह जीतता है। कांग्रेस से पार्षद का चुनाव लड़ चुके कबूतरबाज मोहम्मद फैयाज ने बताया कि लखनऊ की तहजीब में कबूतरबाजी शामिल रही है।
विज्ञापन


फैयाज ने अपने 250 कबूतरों को कांग्रेस के झंडे के रंग में रंगा है और रोज सुबह उन्हें प्रतियोगिता में शामिल करवाते हैं। उनके पड़ोसी और कबूतरबाजी में प्रतिद्वंद्वी सैदुल जमा भाजपा समर्थक हैं। भगवा रंग में रंगे उनके कबूतर फैयाज के तिरंगे कबूतरों से मुकाबला करते हैं। दूसरी ओर, इरशाद कुरैशी कहते हैं कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव युवाओं के हितैषी हैं। उन्हाेंने सपा को समर्थन देने के लिए अपने 60 कबूतरों को गठबंधन के लाल और नीले रंग में रंगा है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed