शहर भर में धूमधाम से मनी लोहड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘सुंदर मुंदरिए ओए... तेरा कौन विचारा होए.., दूल्हा पट्टी वाला होए।
कड़ाके की ठंड के बीच नए साल में खुशियों का स्वागत करती लोहड़ी को मनाने के लिए शहर उमड़ा। भांगड़े और गिद्दे पर धूम मचाती कुड़ियों-मुंडों ने सोमवार को लोहड़ी मनाई।
शाम को कई इलाकों में पार्कों समेत क्लबों में लोहड़ी जली और लोगों ने मूंगफली, मक्के के लावे, रेवड़ी, गजक, तिल और मिठाइयां छुड़ाई। देर रात तक बच्चों से लेकर बुजुर्गों और महिलाओं ने लोहड़ी की खुशियां साझा की।
आलमबाग के समर विहार कॉलोनी पार्क में
स्थानीय निवासियों ने परिवारों के साथ लोहड़ी की रंगत बढ़ाई। सैकड़ों
लोगों ने ढोल की थाप पर भांगड़ा-गिद्दा पर धमाल मचाया।
कइयों ने अपनी संतान
के साथ तो अधिकतर परिवारों ने घर में आई बहुओं के साथ गलन भरी कोहरे की
ठंड में लोहड़ी के चारों ओर घूमते हुए अनाज छुड़वाए।
आईटी चौराहे स्थित
इंद्रप्रस्थ स्टेट में व चित्रगुप्तनगर सोसाइटी और आशियाना से-जी निवासियों
ने भी शाम को लोहड़ी मनाई। परिवारों के साथ आए कुड़ियों-मुंडों ने ‘बारा
बरसी खटन गया सी, खट-खट ल्यांदा आलू चुप कर जाओ कुड़ियों होवै भांगड़ा
चालू...’ पर भांगड़ा पाया।
राजाजीपुरम्, कैंट, आशियाना, आलमबाग, कृष्णानगर,
चारबाग, इंदिरानगर, महानगर, चौक, गोमतीनगर के इलाकों में भी लोगों ने घरों
में लोहड़ी पर अनाज छुड़ाए।