फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Locust Swarm Attack India Latest News in Hindi locust team attack in Avadh, heavy damage to crops and trees in Sultanpur-Amethi and Ambedkarnagar

अवध में टिड्डी दल का हमला, सुल्तानपुर-अमेठी और अंबेडकरनगर में फसलों व पेड़ों को भारी नुकसान

Sun, 28 Jun 2020 12:14 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 28 Jun 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
Locust Swarm Attack India Latest News in Hindi locust team attack in Avadh, heavy damage to crops and trees in Sultanpur-Amethi and Ambedkarnagar
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
राजस्थान, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में आतंक मचा चुके टिड्डियों के दल ने अवध के कई जिलों में हमला कर दिया। सुल्तानपुर, अमेठी, अंबेडकरनगर पहुंचे टिड्डी दल ने फसलों और पेड़ों को भारी नुकसान पहुंचाया। पशुओं के हरे चारे के लिए बोई गई फसलों व पौधों को भी काफी नुकसान पहुंचाया है। 
विज्ञापन


किसान थाली व शंख बजाकर और शोर मचाकर टिड्डियों को खेतों से भगाने में जुटे हैं। वहीं, कृषि विभाग दवा का छिड़काव करने और शोर मचाने की व्यवस्था करने के साथ नुकसान का आकलन करने में जुटा है। टिड्डियों के हमले से किसान दहशत में हैं।
विज्ञापन


टिड्डियों का दल प्रतापगढ़ से अमेठी के भादर व संग्रामपुर ब्लॉक के कई गांवों में पहुंच गया। बड़ी संख्या में टिड्डियों को देख घबराए ग्रामीणों ने कृषि विभाग व जिला प्रशासन को इसकी सूचना देने के साथ शोर मचाकर भगाने की कोशिश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम योगेंद्र सिंह व जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने विभागीय कर्मियों के साथ भादर ब्लॉक के गांवों में ग्रामीणों की मदद से रात में शोर मचाते हुए टिड्डी दल को भगाने की कोशिश शुरू की। उन पर दवा का छिड़काव किया। यह दल अभी भाग भी नहीं पाया था कि एक दूसरा दल संग्रामपुर ब्लॉक के गांवों में पहुंच गया। आसमान में टिड्डियों की भारी संख्या के चलते अंधेरा हो गया। 
 

प्रतापगढ़ की सीमा से लंभुआ के रास्ते सुल्तानपुर में घुसे टिड्डियों के दल ने कई गांवों में फसलों व पेड़-पौधों की पत्तियां चट कर डालीं। लंभुआ तहसील के कई गांवों में खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए बोए गए ढैंचा की सैकड़ों बीघा फसल भी नष्ट कर दी। 

तहसीलदार जितेंद्र गौतम ने बताया कि टिड्डियों के झुंड को नष्ट करने के लिए फायर ब्रिगेड की मदद से पेस्टीसाइड का छिड़काव कराया गया है। लेखपालों व राजस्व निरीक्षकों को अलर्ट पर रहने को कहा गया है। जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र व भदैंया विकासखंड में टिड्डियों ने पशुओं के हरे चारे व धान की नर्सरी को नुकसान पहुंचाया है।

अंबेडकरनगरः कई किमी में फैला टिड्डियों का दल
अंबेडकरनगर के महरुआ व भीटी थाना क्षेत्रों में घुसा टिड्डी दल थोड़ी ही देर में पूरे जिले में फैल गया। अहिरौली, अकबरपुर,सम्मनपुर, टांडा में टिड्डियों का समूह कई किमी में फैला नजर आया।

नुकसान पर तत्काल मुआवजा
अपर मुख्य सचिव कृषि डॉ. देवेश चतुर्वेदी ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि टिड्डियों से नुकसान पर मुआवजा राशि का तत्काल भुगतान किया जाए। जिला एवं प्रदेश स्तर पर टिड्डी दल पर नियंत्रण के लिए नोडल अधिकारी, टास्क फोर्स और कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।

पायलटों को सतर्क रहने के निर्देश, यूपी आएगी केंद्रीय टीम
एनसीआर में टिड्डियों के घुसने पर दिल्ली सरकार ने आपात बैठक बुलाकर सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रखने के निर्देश दिए।  
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने भी इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान के पायलटों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। 
केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने राजस्थान से विशेषज्ञ टीमों को हरियाणा व यूपी भेजने का फैसला किया है। बड़े स्तर पर कंट्रोल ऑपरेशन शुरू किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed