{"_id":"60f876168ebc3e6d1142d1f9","slug":"loan-for-ganga-expressway-will-be-taken-against-toll-tax-of-agra-lucknow-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा एक्सप्रेसवे के लिए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के टोल टैक्स की जमानत पर लिया जाएगा लोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा एक्सप्रेसवे के लिए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के टोल टैक्स की जमानत पर लिया जाएगा लोन
Thu, 22 Jul 2021 01:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 22 Jul 2021 01:01 AM IST
सार
पंजाब नेशनल बैंक से 4480 करोड़ रुपये का ऋण गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना के लिए भूमि खरीदने के लिए लिया जाएगा।
विज्ञापन
गंगा एक्सप्रेसवे का प्रस्तावित रूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना के लिए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के पथकर राजस्व के प्रतिभूतिकरण (सिक्योरिटी) के आधार पर बैंकों से ऋण लेने के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इसके तहत पंजाब नेशनल बैंक से 4480 करोड़ रुपये का ऋण गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना के लिए भूमि खरीदने के लिए लिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार से शासकीय गारंटी उपलब्ध कराए जाने और यूपीडा के ब्याज या मूलधन की किस्त न चुका पाने की स्थिति में राज्य सरकार द्वारा उस राशि को चुकाए जाने का सहमति पत्र (लेटर आफ कंफर्ट) दिया जाएगा। राज्य सरकार के प्रवक्ता के अनुसार, इससे 4480 करोड़ रुपये का बजट भार कम हो सकेगा। इसका उपयोग राज्य सरकार अन्य कार्यों में कर सकेगी।
विज्ञापन
गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना को गति मिलेगी। इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में परिसंपतियों के प्रतिभूतिकरण के आधार पर शासकीय संस्थाओं की ओर से वितीय संसाधन प्राप्त करने का यह पहला प्रयास है। गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना के पूरा होने से बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
विज्ञापन