फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lmrc will solve problem of businessman.

लखनऊ मेट्रो कॉरपोरेशन व्यापारियों की चिंता करेगा दूर

Fri, 28 Nov 2014 03:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 28 Nov 2014 03:32 PM IST
विज्ञापन
lmrc will solve problem of businessman.

एलएमआरसी कानपुर रोड के कारोबारियों की फिक्र कर रहा है। सभी स्टेशनों के ले आउट फाइनल करने से पहले कारोबारियों की चिंताओं का भी ध्यान रखा जाएगा।

विज्ञापन


इस बात की जानकारी मेट्रो अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को दी। उनके अनुसार ले-आउट अगले सप्ताह तक फाइनल कर दिया जाएगा।

एलएमआरसी के डायरेक्टर दलजीत सिंह ने बताया कि अधिकारियों के साथ पिछले सप्ताह हुई बैठक में स्टेशनों के लिए दुकानें टूटने और जमीन एक्वायर होने को लेकर व्यापारियों का डर सामने आया था।
विज्ञापन


बातचीत के दौरान व्यापारियों ने दुकानें न तोड़ने और कम से कम जमीन एक्वायर करने की अपील भी की थी। उस समय डीएमआरसी की तरफ से भरोसा दिलाया गया था कि कोई भी योजना बिना व्यापारियों को साथ लिए नहीं बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिस्ट्रा की डिटेल्ड प्लान में व्यापारियों के लिए राहत भरी खबर है। उन्होंने बताया कि मेट्रो स्टेशनों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसकी जिम्मेदारी संभाल रही फ्रांस की कंपनी सिस्ट्रो ने अपनी डिटेल्ड रिपोर्ट एलएमआरसी अधिकारियों को सौंप दी है।

हर स्टेशन होगा यूनिक

lmrc will solve problem of businessman.

सिस्ट्रा की डिटेल्ड रिपोर्ट के मुताबिक अपनी मेट्रो का हर स्टेशन यूनिक होगा। डिजाइन, आर्किटेक्ट से लेकर स्टेशनों का लुक और क्षेत्रफल एक दूसरे से बिल्कुल अलग होगा।

यही नहीं हर स्टेशन राजधानी के पर्यटन और विरासत को सहेजे हुए होगा। गुरुवार को स्टेशनों समेत मेट्रो रूट के लिए सिस्ट्रा की डिटेल्ड रिपोर्ट फाइनल हो गई है।

हालांकि अभी इस रिपोर्ट के मुताबिक ले-आउट तय करने में एक सप्ताह तक का समय लग जाएगा। इसके बाद तय होगा कि किस स्टेशन के लिए कितनी और कौन-कौन सी जमीनें एक्वायर करने की जरूरत होगी।

हालांकि मेट्रो के डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट के मुताबिक इसके दायरे में 12 निजी दुकानें आ रही हैं, वहीं 20 से ज्यादा खाली या सरकारी महकमों की जमीनें हैं। एलएमआरसी अधिकारियों के मुताबिक निजी जमीनों के एवज में बाजार भाव की दर से आपसी सहमति के आधार पर मुआवजा दिया जाएगा।

ये हैं प्राइमरी रूट के मेट्रो स्टेशन

lmrc will solve problem of businessman.

ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशन, कृष्णानगर स्टेशन, सिंगार नगर स्टेशन, आलमबाग स्टेशन, आलमबाग बस स्टेशन, मवैया स्टेशन, दुर्गापुरी स्टेशन, चारबाग रेलवे स्टेशन।

सोमवार को अफसरों के साथ बैठक के दौरान एलएमआरसी डायरेक्टर दलजीत सिंह ने बताया कि मेट्रो के लिए स्मारकों का प्रशासनिक भवन खाली कराने, ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर के लिए सहकारिता भवन के पीछे की जमीन आवंटित करने से लेकर मेट्रो रूट पर स्ट्रीट लाइटिंग प्लान तैयार करने और मेट्रो के लिए स्टाफ क्वार्टर बनाने के लिए डॉ. सम्पूर्णानंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान की खाली भूमि दिए जाने के निर्देश दे दिए गए हैं।

बृहस्पतिवार को एलएमआरसी की तरफ से साफ कर दिया गया कि मेट्रो रूट पर आपसी सहमति से ही जमीन ली जाएगी। वहीं मेट्रो के कॉर्पोरेट ऑफिस के लिए स्मारकों का प्रशासनिक भवन 10 दिन के भीतर खाली हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed