फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lmrc fianalised lucknow metro coach

अगले महीने से बनेंगे मेट्रो के कोच, जानिए क्या होंगी इसमें खूबियां

Thu, 21 Apr 2016 04:15 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Thu, 21 Apr 2016 04:15 PM IST
सार

  • फ्रांस में एलएमआरसी ने फाइनल किया डिजाइन
  • एक कोच में 274 यात्रियों की क्षमता
  • फ्रांस से लौटे एमडी कुमार केशव ने दी जानकारी

विज्ञापन
lmrc fianalised lucknow metro coach
Metro - फोटो : demo pic

विस्तार

लखनऊ में मेट्रो चलने के लिए एक और सफलता मिली है। एलएमआरसी के फ्रांस में डिजाइन फाइनल करने के बाद अगले 20-25 दिन यानी मई के मध्य में चेन्नई प्लांट में मेट्रो कोच का निर्माण शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


फ्रांस से लौटे एमडी कुमार केशव ने बताया कि डिजाइन फाइनल होने के बाद बंगलुरू स्थित कंपनी के सेंटर में वेंडरों के प्रजेंटेशन शुरू हो गए हैं।

दो दिन में वेंडरों के प्रजेंटेशन होने के बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अब तक देश में चल रही मेट्रो की तुलना में इसमें डिस्क ब्रेक सिस्टम, कम्युनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल सिस्टम जैसी ज्यादा खूबियां होंगी।
विज्ञापन


कुमार केशव ने बताया कि कोच का निर्माण करने वाली अलस्टॉम कंपनी के फ्रांस स्थित डिजाइन सेंटर में पांच दिन का प्रजेंटेशन रहा। इस दौरान ट्रेन के कंट्रोल सिस्टम से लेकर दूसरी खूबियों का 3डी मॉक प्रजेंटेशन किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अक्टूबर में ट्रायल के लिए मिलेंगे चार कोच

lmrc fianalised lucknow metro coach
Metro

इसके बाद डिजाइन को फाइनल कर दिया गया है। अब केवल निर्माण करने वाले वेंडरों के डिजाइन का प्रजेंटेशन कंपनी के एशिया के लिए बने बंगलुरू डिजाइन सेंटर में प्रजेंटेशन शुरू हुआ है। मई में चेन्नई के श्रीसिटी प्लांट में कोच बनना शुरू हो जाएंगे। 

हमें उम्मीद है कि अक्टूबर में ट्रेन का पहला सेट यानी चार कोच हमें ट्रायल के लिए मिल जाएंगे। इन कोच का ट्रायल भी ट्रेक पर एक दिसंबर से शुरू कर दिया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि अभी हम इस ट्रायल को समय से पहले कर देने पर कोई वायदा नहीं कर सकते। मेट्रो कोच की खूबियां बताते हुए उन्होंने कहा कि इसे 274 यात्रियों की क्षमता के लिए डिजाइन किया गया है। 

यह पहली बार होगा कि किसी कोच में व्हीलचेयर पर कोई यात्री सफर कर सके। उसके लिए कोच को फ्रेंडली बनाते हुए व्हीलचेयर लॉक और डेडीकेटिड जगह दरवाजों के पास हर कोच में तय की गई है।

पहली बार किया गया डिस्क ब्रेक का उपयोग

lmrc fianalised lucknow metro coach
metro - फोटो : demo pic

व्हीलचेयर पर यात्री के नहीं होने पर इस जगह का उपयोग दूसरे यात्री कर सकेंगे। इसके अलावा कोच में पहली बार डिस्क ब्रेक का उपयोग किया गया है। 

इससे ट्रेन के स्पीड पकड़ने और धीमे होने को आसान बनाया जा सकेगा। हाईस्पीड ट्रेनों की तरह कोच में कम्युनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल सिस्टम लगा होगा। इससे ट्रेन को सुरक्षित बनाया जा सकेगा।

एक तरफ जहां लखनवी पहचान कोच की दी जा रही है। वहीं तकनीकी रूप से भी देश की दूसरी मेट्रो से इसे बेहतर बनाया जा रहा है। एक बार में ज्यादा यात्री अपने गंतव्य को जा सकें। 

इसका भी ख्याल रखा गया है। स्टेशनों की दूरी कम होने के चलते बैठने की व्यवस्था दिल्ली की सामान्य मेट्रो की तरह ही दीवारों की तरफ सीट वाली होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed