{"_id":"c9def7bf27dbdcaf491edb0b5978365e","slug":"lko-agra-expres-project-will-speedup-after-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए टीम तैयार कर रहे अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए टीम तैयार कर रहे अखिलेश
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 24 Apr 2014 12:09 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने ड्रीम प्रोजेक्ट लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे को जमीं पर उतारने के लिए अफसरों और इंजीनियरों की टीम तैयार करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
अखिलेश इस परियोजना से ऐसे अफसरों को जोड़ना चाहते हैं तो पूरी लगन और ईमानदारी के साथ तेजी से एक्सप्रेस-वे का काम आगे बढ़ा सकें।
शासन के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे परियोजना के लिए उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे इंडस्ट्रियल डवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) को सात इंजीनियर दिए गए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग से इन सभी इंजीनियरों के बारे में पूरी जानकारी तलब की है।
लखनऊ मेट्रो के साथ-साथ लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे भी मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली परियोजनाओं में शामिल है।
गौरतलब है कि किसी डवलपर के आगे न आने के बाद सरकार ने खुद ही इसे बनवाने का फैसला किया है।
चुनावी व्यस्तता के बावजूद वह इस परियोजना को आगे बढ़ाने की कवायद में जुटे हैं। दरअसल सरकार लोकसभा चुनाव समाप्त होते ही आगरा एक्सप्रेस-वे को रफ्तार देना चाहती है।
विज्ञापन
लिहाजा अभी से परियोजना के लिए तेजतर्रार और अनुभवी अफसरों की तलाश शुरू कर दी गई है।