LIVE: क्या हो रहा है शहर में, जानें एक क्लिक पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली गुल- एक शराबी ने 11000 बोल्ट की बिजली के पोल में टक्कर मार दी, जिससे पोल गिर गया। गनीमत यह रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। ताजा खबर के मुताबिक चारबाग जैसे महत्वपूर्ण इलाके में बिजली गुल है।
समय- 3.30 बजे
हत्या- तालकटोरा के अशोकविहार क्षेत्र में बीस साल के युवक की हत्या हो गई है। उसकी लाश घर में मिली है। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही कमरे में रखा हथगोला फटा जिसमें एक पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हो गया। पुलिस ने लाश हिरासत में ली है।
समय- हत्या शनिवार देर रात की मानी जा रही है। हालांकि हत्या का खुलासा दोपहर दो बजे के बाद हुआ।
पुलिस की करतूत- गोमतीनगर थाने के पुलिस कांस्टेबल अविनाश तिवारी आज ड्यूटी पर न जाकर अपनी प्रेमिका को लेकर फरार हो गया। अविनाश बीकेटी का रहने वाला है। आज उसकी ड्यूटी एसएसपी ऑफिस में लगी थी। जब 10 बजे तक वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा तो उसे गैरहाजिर कर दिया गया। फिर जब घरवालों ने रिपोर्ट लिखाई तब मामला खुल पाया।
समय- लड़की के घरवालों ने दोपहर दो बजे के आसपास रिपोर्ट लिखाई।
गिरफ्तारी- लखनऊ क्राइम ब्रांच ने सांसद धर्मेंद्र कुमार यादव के नाम पर यात्रा करने वाले ठग को किया गिरफ्तार
समय- 1.50 के आसपास
हंगामा- कैंट एरिया में एनपीआर के सेंट पॉल कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्रों पर सुबह से ही हंगामा रहा। रजिस्ट्रेशन का काम सुबह 10.30 से शुरू होना था लेकिन दो बजे तक रजिस्ट्रेशन करा रही ईएमडी कंपनी का कोई भी कर्मचारी केंद्र पर नहीं पहुंचा था।
सूचना के मुताबिक सेंट पॉल कॉलेज पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई वहीं आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्य शुरू होने जा रहा है।
समय- 10.30 से 1 बजे तक हंगामा होता रहा।
अमर उजाला इंपैक्ट- फलपट्टी क्षेत्र में आम के हरे पेड़ काटने के मामले में स्थानीय थानों में 30 मुकदमे दर्ज हुए। एसडीएम बीकेटी ने ईट-भट्ठों को चिन्हित करने के लिए एक जांच समिति का गठन किया है।
समय- रविवार सुबह
हत्या- ठाकुरगंज में कनक सिटी मोड़ पर एक युवक की लाश मिली। हत्यारे ने हत्या करके लाश जला दी थी। पुलिस को लाश के पास से एक तेल की शीशी मिली है। मृतक के नाखुनों पर नेलपेंट लगा हुआ है।
समय- सुबह 9 बजे