{"_id":"c7090280482d49d05102add990578fdc","slug":"live-updates-in-lucknow-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"LIVE: क्या हो रहा है शहर में, जानें एक क्लिक पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LIVE: क्या हो रहा है शहर में, जानें एक क्लिक पर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 22 Feb 2014 03:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा का सियासी बैलेंस- मुस्लिम सम्मेलन में अखिलेश यादव ने नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के गुजरात के विकास का नारा झूठा है। यूपी कहीं आगे हैं गुजरात से। वहीं ब्राह्मण सम्मेलन में मुलायम सिंह यादव ने कहा कि इस सम्मेलन में आकर उन्हें खुशी हो रही है। ऐसे ही प्रबुद्ध लोगों ने देश की संस्कृति बचाई। उन्होंने कहा कि अकबर बिना पढ़े-लिखे ही महान बने थे।
विज्ञापन
समय-.3.00 PM
सपा का प्रबुद्ध सम्मेलन- समाजवादी पार्टी का मुस्लिम प्रबुद्ध सम्मेलन शुरू हो चुका है। एक और मुलायम सिंह यादव जहां इसमें मुख्य अतिथि हैं वहीं ब्राह्मण सम्मेलन में अखिलेश यादव मुख्य अतिथि हैं।
विज्ञापन
समय- 12.30 PM
हादसा- थानाक्षेत्र गोसाईंगंज के अर्जुनगंज में तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को कुचला। एक की मौत, दो की हालत नाजुक।
समय- 12 PM
छात्रों का हंगामा- जबरन वसूली के विरोध में निगोंहा स्थित बाबू सुंदर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट के छात्रों का हंगामा।
समय- 11 PM
महिला ने की आत्महत्या- हसनगंज थानाक्षेत्र के पक्का पुल से युवती ने गोमती नदी में छलांग लगा दी। पुलिस मौके पर मौजूद है।
समय- 10 AM
छूटी परीक्षा- प्रवेश पत्र पर टिकैतराय स्थित योगानंद इंटर कॉलेज का नाम योगाकुल छप जाने से कई परीक्षार्थी परीक्षा नहीं दे पाए।
समय- 10 AM